13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Minor Body Found: गर्लफ्रेंड से मिलने गया था नाबालिग, फिर नहीं लौटा घर… जंगल में इस हालत में मिला शव

CG Crime Update: महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र में 15 दिन से लापता 17 वर्षीय उद्रेश वर्मा का शव जंगल में मिला। वह बलौदाबाजार जिले का निवासी था और गर्लफ्रेंड से मिलने गया था।

2 min read
Google source verification
जंगल में मिला नाबालिग का शव (photo source- Patrika)

जंगल में मिला नाबालिग का शव (photo source- Patrika)

Minor Body Found: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलौदाबाजार-कसडोल जिले के ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा के रूप में हुई है। वह पिछले 15 दिनों से लापता था। पुलिस ने हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Minor Body Found: गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, फिर हो गया गायब

पुलिस के मुताबिक, उद्रेश 29 जनवरी को दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने बसना क्षेत्र के जमनीडीह गांव में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताई। दोस्तों ने मना किया, लेकिन वह रात करीब 11 बजे गांव पहुंच गया। दोस्त के मोबाइल से उसने युवती को कॉल किया और उससे मुलाकात की। इसके बाद से वह लापता हो गया।

दोस्त ने दर्ज कराई गुमशुदगी

अगले दिन 30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ समय बाद उद्रेश द्वारा लिया गया मोबाइल गांव के पास मिला, जिससे पुलिस को शक गहराया। डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश की गई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव

तलाशी अभियान के दौरान दोपहर करीब 2 बजे युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। शव बुरी तरह डीकंपोज हो चुका था और कुछ हिस्सों को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम के लिए शव को रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Minor Body Found: पुलिस मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और वे नियमित रूप से फोन पर बातचीत करते थे। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय के अनुसार, मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हत्या या अन्य किसी वजह से मौत हुई है, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।