CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मानसून सीजन में अच्छी बारसात के साथ ही खरीफ फसल 95.07 प्रतिशत ली जा चुकी है। धान की फसल भी 98 प्रतिशत ली जा चुकी है और रोपाई का कार्य भी 91 प्रतिशत हो चुका है। किसानों को इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद है। बांधों में भी पानी पर्याप्त भर चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 लाख 59 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल ली जा रही है। अब तक दो लाख 46 हजार हेक्टेयर में फसल ली जा चुकी है। धान की फसल लेने का लक्ष्य दो लाख 45 हजार हेक्टेयर है और 2 लाख 41 हजार हेक्टेयर में अब तक धान की फसल का ली गई है। जो की 98 प्रतिशत है। इस वर्ष दलहन की फसल लेने के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया गया था। दलहन की फसल लेने में भी किसानों ने उत्साह दिखाया है।
अरहर की फसल लेने का लक्ष्य 0.330 हजार हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। अब तक 0.360 हजार हेक्टेयर में फसल ली जा चुकी है। लगभग 109.09 प्रतिशत फसल ली जा चुकी है। वहीं मूंग की फसल लेने का लक्ष्य 1.280 हजार हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है और 1480 हजार हेक्टेयर में फसल ली गई है। लगभग 115 प्रतिशत दलहन की फसल ली जा रही है।
वहीं मूंगफली की फसल लेने का लक्ष्य 2.230 हजार हेक्टेयर है और 1.840 हजार हेक्टेयर में फसल ली गई है। लगभग 82 प्रतिशत है। खरीफ सीजन में तिलहन फसल लेने का लक्ष्य 2.460 हजार हेक्टेयर में फसल लेना है और 1.980 हजार हेक्टेयर में फसल ली गई है। सहायक संचालक परमजीत सिंह कंवर ने बताया कि खरीफ सीजन में अब तक कुल 95 प्रतिशत फसल ली जा चुकी है। रोपाई 91 प्रतिशत हो चुका है।
जिले के 77 हजार 414 किसानों ने 367 करोड़ रुपए का ऋण लिया है। किसान 30 सितंबर तक ऋण ले सकते हैं। समितियों में ऋण लेने के लिए किसान उमड़ रहे हैं। अप्रैल 2025 से खरीफ सीजन के लिए ऋण वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। ऋण वितरण में भी तेजी आई है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 69 हजार 358 किसानों ने 9 करोड़ 73 लाख रुपए का बीमा कराया है। फसल बीमा कराने इस वर्ष भी किसानों ने उत्साह दिखाया है। फसल की क्षति होने पर किसानों को बीमा की राशि प्रदान की जाती है। बताया जा रहा है
एक जून से अब तक जिले में 536 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में औसत 2 अगस्त तक 502 मिमी बारिश होती है। इस तरह 6 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से अब तक महासमुंद विकासखंड में 450 मिमी, सरायपाली 549 बसना 536 मिमी, पिथौरा 735 मिमी, बागबाहरा 487 मिमी बारिश, कोमाखान में 429 मिमी बारिश दर्ज की गई। दो अगस्त को महासमुंद में 7.9, सरायपाली एक, पिथौरा में 2.9, बागबाहरा में 6.7 मिमी, कोमाखान में 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Published on:
03 Aug 2025 03:10 pm