2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, Jun 02, 2026

UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

UP Govt Jobs: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स भर्तियों के शेड्यूल और जरूरी जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

UPSSSC Exam Calendar 2026, UPSSSC Exam Date, UP Govt Jobs, Sarkari Naukri

यूपीएसएसएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर (Image- Offical Website)

UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2026 में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में जनवरी से लेकर सितंबर तक होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। परीक्षा की तारीखें सामने आने के बाद अब कैंडिडेट्स को अपनी तैयारी के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य मिल गया है।

जनवरी से शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं

आयोग की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक साल 2026 की पहली परीक्षा 11 जनवरी को होगी। इस दिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 20 जनवरी को आशुलिपिक और 1 फरवरी को कनिष्ठ सहायक पद की मुख्य परीक्षा होगी। वहीं फरवरी महीने में ही वन रक्षक, वन्य जीव रक्षक और प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षाएं (फिजिकल टेस्ट) भी करवाई जाएंगी।

जून से सितंबर तक इन पदों पर होगी परीक्षा

यूपीएसएसएससी ने जून से लेकर सितंबर 2026 तक कई नई मुख्य परीक्षाओं की संभावित तारीखें भी घोषित कर दी हैं। इन परीक्षाओं में फार्मासिस्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संयुक्त संवर्ग, बीसीजी तकनीशियन, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा और आबकारी सिपाही की मुख्य परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक की मुख्य परीक्षा भी इन्हीं महीनों में आयोजित की जाएगी।

लाखों उम्मीदवारों को मिली राहत

परीक्षा कैलेंडर के जारी होने से उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ी राहत मिली है। लेखपाल, अवर अभियंता (सिविल) और अन्य तकनीकी व विभागीय पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब तय समय के अनुसार अपनी परीक्षा की रणनीति बना सकेंगे। जो भी अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कैलेंडर विस्तार से देख सकते हैं।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी अन्य जरूरी अपडेट के लिए कैंडिडेट्स नियमित रूप से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in को समय-समय पर चेक करते रहें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें