4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में बदलेगा मौसम, रविवार को इन जिलों में जमकर होगी बारिश, तेजी से बढ़ेगी ठंड

Weather Update: मौसम विभाग ने 19 और 20 जनवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Jan 17, 2026

Western disturbance active in Himalayan region heavy snowfall rain alert on 20-21-22-23-34-25-26 and 27 January

मौसम चेतावनी

UP Rain Alert: यूपी में इस समय शीतलहर और ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने के अनुसार अगले 24-48 घंटे में तापमान और गिर सकता है, और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाएगा। साथ ही, 19 और 20 जनवरी को कई जिलों में बारिश का भी संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। आज की बात करें तो सुबह से ही राजधानी लखनऊ में मौसम बेहद ठंडा है। IMD के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 6°C रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात में कोहरे की संभावना बनी हुई है। लोगों को सुबह और शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और कोहरे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गोरखपुर और मुरादाबाद में घना कोहरा

गोरखपुर और मुरादाबाद शहरों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। IMD के अनुसार इन शहरों में न्यूनतम तापमान लगभग 7°C रहने का अनुमान है। कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।

यूपी में 19-20 जनवरी को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 19 और 20 जनवरी को बारिश का संभावना जारी किया है। बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी, जिससे कोल्ड वेव का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यूपी में सर्दी और कोहरे का प्रकोप अगले 24-48 घंटों में और बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को मौसम के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। वहीं मौसम विभाग के रविवार यानी 18जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है.

लोगों के लिए सावधानी और सुझाव

सुबह और रात में घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। घने कोहरे में सड़क पर वाहन चलाते समय धीमी गति से और अतिरिक्त सतर्कता बरतें। बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़कों से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से सुरक्षित रखें। यूपी में अलगे हफ्ते मौसम बेहद बदलते रह सकते हैं। लखनऊ, गोरखपुर, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में शीतलहर, कोहरा और बारिश का असर जारी रहेगा। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी और अपडेट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सावधानी बरतनी चाहिए।