4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, Jun 04, 2026

यूपी में 208 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात DSP जितेंद्र कुमार भेजे गए शाहजहांपुर

UP Police DSP transfer list यूपी पुलिस में भारी फेरबदल! योगी सरकार ने एक साथ 208 DSP के तबादले किए। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात डीएसपी जितेंद्र कुमार का भी हुआ ट्रांसफर, जानें कहां मिली नई तैनाती।

Rajeev Krishna

यूपी में 208 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, PC- Patrika

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने 208 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण लिस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात DSP जितेंद्र कुमार का नाम भी शामिल है। उन्हें शाहजहांपुर भेज दिया गया है।

यहां देखें लिस्ट…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात DSP जितेंद्र कुमार-II को शाहजहांपुर भेज दिया गया है। वहीं लखनऊ के सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार जायसवाल को अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौतमबुद्धनगर से लखीमपुर खीरी ट्रांसफर किए गए ACP अरविंद कुमार-II का तबादला निरस्त कर दिया गया है, अब वे गौतमबुद्धनगर में ही बने रहेंगे।अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में कन्नौज की DSP प्रियंका बाजपेई को कानपुर भेजा गया है और उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बनाया गया है।

बिजनौर के DSP सोम प्रकाश वर्मा को मऊ, आगरा की सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा को बागपत का DSP, हापुड़ की DSP स्तुति सिंह को संभल का क्षेत्राधिकारी (CO) बनाया गया है। लखनऊ के ACP सतीश कुमार राय को हटाकर मेरठ PAC भेज दिया गया है। वहीं सहारनपुर रेलवे के CO राजीव कुमार सिसौदिया और मुजफ्फरनगर के CO डॉ. रविशंकर को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में ACP की जिम्मेदारी दी गई है।

यह तबादला लिस्ट यूपी पुलिस में लंबे समय से लंबित पड़ी पोस्टिंग्स को व्यवस्थित करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा इकाई में किए गए बदलाव को लेकर पुलिस महकमे में काफी चर्चा हो रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें