29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 24, 2026

UP MLC Election 2026: भाजपा ने घोषित किए 5 उम्मीदवार, सपा-कांग्रेस अलग-अलग मैदान में

UP MLC Election 2026 : यूपी विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जानें लखनऊ, आगरा, मेरठ और बरेली के स्नातक व शिक्षक सीटों के प्रत्याशियों का पूरा समीकरण।

Election

22 मई को हरि सिंह ढिल्लो ने सीएम योगी से की थी मुलाकात, PC- X

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। रविवार शाम केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद पार्टी महासचिव अरुण कुमार सिंह ने इन नामों की सूची जारी की। इनमें 2 स्नातक और 3 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार शामिल हैं।

भाजपा ने वर्तमान MLC पर ही खेला दांव

  • लखनऊ स्नातक: इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल (वर्तमान एमएलसी)
  • आगरा स्नातक: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ (वर्तमान एमएलसी)
  • बरेली-मुरादाबाद शिक्षक: डॉ. हरि सिंह ढिल्लो (वर्तमान एमएलसी)
  • लखनऊ शिक्षक: उमेश कुमार द्विवेदी (वर्तमान एमएलसी)
  • मेरठ शिक्षक: श्रीचंद शर्मा (वर्तमान एमएलसी)

सभी पांचों उम्मीदवार वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें करीब छह महीने पहले ही टिकट मिलने का संकेत मिल गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय स्थापित कर वोटर संपर्क और तैयारियां शुरू कर दी थीं।

पढ़ें प्रत्याशियों का संक्षिप्त परिचय

इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल लखनऊ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के करीबी माने जाते हैं और कुर्मी समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। पार्टी इनके माध्यम से कुर्मी समाज में नई नेतृत्व पंक्ति विकसित कर रही है।

डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ आगरा स्नातक सीट से चुनाव लड़ेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से राजनीति में आए गुरुजी 2013 में भाजपा में शामिल हुए। वे भाजपा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति के सदस्य भी हैं।

डॉ. हरि सिंह ढिल्लो बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के समधी हैं। सिख और जाट सिख समुदाय में अच्छी पहुंच रखने वाले ढिल्लो वित्त विहीन शिक्षकों के प्रमुख नेता माने जाते हैं।

उमेश कुमार द्विवेदी लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से फिर मैदान में हैं। वित्त विहीन शिक्षक आंदोलन के सक्रिय चेहरा द्विवेदी ब्राह्मण समाज के मुद्दों पर भी मुखर रहते हैं और क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।

श्रीचंद शर्मा मेरठ शिक्षक क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक श्रीचंद शर्मा ब्राह्मण समाज और वित्त विहीन शिक्षकों दोनों वर्गों में प्रभाव रखते हैं। 2020 में उन्होंने ओम प्रकाश शर्मा को हराकर इस सीट पर भाजपा का कब्जा किया था। ओम प्रकाश शर्मा उस समय करीब 48 वर्षों से इस क्षेत्र पर अपना वर्चस्व बनाए हुए थे।

दिसंबर 2026 में होंगे चुनाव

विधान परिषद की 11 सीटों (6 शिक्षक + 5 स्नातक) पर दिसंबर 2026 में चुनाव होने हैं, जो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होंगे। इनमें फिलहाल 6 सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि 3 पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है।

समाजवादी पार्टी ने पहले ही 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें 3 मौजूदा सदस्यों को दोबारा टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने भी 5 नामों का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने वाली दोनों पार्टियां इस चुनाव में अलग-अलग लड़ रही हैं। भाजपा की इस घोषणा के साथ MLC चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें