लखनऊ, Jun 01, 2026

सूर्या हत्याकांड पर सीएम योगी ने प्रतिक्रिया दी (फोटो- पत्रिका)
Surya Chauhan Murder in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबााद में बकरीद के दिन हिंदू लड़के सूर्या चौहान की चाकू मारकर निर्मम हत्या (Surya Chauhan Brutally Murder) कर दी गई थी। सूर्या हत्याकांड (Surya Murder) के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने आरोपी को फांसी के तख्ते तक ले जाने की बात कही थी, लेकिन उसके पहले ही मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने सूर्या मर्डर केस में आरोपी के एनकाउंटर के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सार्वजनिक मंच पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है।
गाजियाबाद में खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या चौहान (Surya Chauhan) की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के अगले दिन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हत्यारा कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हत्यारा जहां भी हो, उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कानूनी कार्रवाई होती है, वो की जाएगी। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम के इस बयान के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने रविवार को तड़के सूर्या के हत्यारे को एनकाउंटर में मार गिराया।
गाजियाबा के सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान दिया है। बिजनौर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर करने वाली घटना है। उन्होंने कहा- बकरीद पर गलत हरकतें की गईं। दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं होगी।
सीएम योगी ने आगे कहा- समाज को यह समझना होगा कि यदि परिवार अपने बच्चों को सही रास्ता नहीं दिखाएंगे तो परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा तो समझो वह गलती कर रहा है। हमें इन नालायक बच्चों को समझाना होगा। मुख्यमंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
सूर्या हत्याकांड की वारदात पर DCP धवल जायसवाल ने कहा- 28 मई को एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था। उसे इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां कल इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है। इस मामले में नामजद 5 आरोपियों में से 3 की गिरफ्तारी हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मुख्य आरोपी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष से कम है। इस केस में एक आरोपी की पुलिस एनकाउंटर के बाद मौत हो गई है।
Updated on: 03 Jun 2026 04:54 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।