1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran Israel War: खामेनेई की मौत के बाद एक्शन में योगी सरकार, अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को इजरायली हमले में मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Mar 01, 2026

खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट!

खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट!

Iran Israel War Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट लगा दिया गया है। इजरायल के हमले में 28 फरवरी 2026 को उनकी मौत हुई। ईरानी मीडिया ने 1 मार्च को इसकी पुष्टि की। खामेनेई 86 साल के थे और अपने दफ्तर में थे जब हमला हुआ। ईरान ने इसे शहादत कहा और 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस घटना से खाड़ी इलाके में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। ईरान और खाड़ी देशों पर हमलों को देखते हुए सुरक्षा कड़ी करने को कहा गया है। सभी जिलों को दोबारा चेतावनी दी गई है। लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शनों पर पुलिस की पैनी नजर है। एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिया बहुल इलाकों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने या हिंसक प्रदर्शन करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश हैं। पुलिस किसी भी स्थिति को संभालने के लिए तैयार है।

लखनऊ में शिया समुदाय का विरोध

रविवार सुबह लखनऊ में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। वे रोते-बिलखते हुए नारे लगा रहे थे। महिलाएं भी सड़कों पर रोती दिखीं। छोटे इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। वे खामेनेई को अपना नेता मानते थे।

धार्मिक नेताओं की प्रतिक्रिया

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर स्वतंत्र देश ईरान पर हमला किया। उन्होंने स्कूलों को भी नहीं छोड़ा। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि खामेनेई दुनिया के सभी मुसलमानों का ख्याल रखने वाले नेता थे। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि इजरायल और अमेरिका ने कैसे दहशतगर्दी फैलाई है।