29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 26, 2026

‘ऐसे ही जीतेंगे 403 सीटें?’ कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश के दावे पर भड़के ओपी राजभर; लगाया गंभीर आरोप

Om Prakash Rajbhar statement : यूपी चुनाव 2027 को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की सपा के 403 सीटें जीतने के दावे पर तीखा तंज कसा है। राजभर ने कानून-व्यवस्था और जातीय राजनीति को लेकर सपा को घेरा।

OP Rajbhar

OP Rajbhar ने सपा पर किया तीखा कटाक्ष, PC- IANS

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के 2027 विधानसभा चुनाव में 403 सीटें जीतने के दावे पर तीखा तंज कसा है।

राजभर ने कहा, 'यूपी में गठबंधन की राजनीति चल रही है। गठबंधन से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में लाभ मिला है। विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे, तो कांग्रेस को फायदा होगा। गठबंधन से लड़ने पर कांग्रेस को लाभ मिलेगा। मिलकर चलेंगे तो लाभ मिलेगा ही… नहीं चलेंगे तो नहीं मिलेगा। या फिर किसी और पार्टी से गठबंधन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा,' और सपा तो इस बार 403 सीट जीत ही जाएगी। सपा को 403 सीट यूपी में जीतना ही जीतना है। वो लक्ष्य बनाए हुए हैं। कोई उनके सामने टिक नहीं पाएगा। सपा बहुत ही तगड़ी पार्टी हो चुकी है। यादव जी लोग कुछ भी कर सकते हैं।

अभी आप देखेंगे तो प्रजापत को मार-पीट दिए… यादव जी लोगों ने पूरा जमीन पर कब्जा कर लिया। जहां देखिए वहीं पीट दे रहे हैं। बाराबंकी में राजभर का तो सिर ही काट दिए दिन में ही। मऊ में लड़की की ही हत्या कर दिए दिन में ही। कौशांबी में पाल की बेटी के साथ 4 यादव रेप किए। पीएम रिपोर्ट में आया कि रेप हुआ है। ऐसे ही न जीतेंगे ये लोग… ऐसे ही 403 सीट लेकर आएंगे… ये नहीं जीतेंगे तो कौन जीतेगा। ऐसे ही तो 403 सीट जीतेंगे।'

राजभर, जो वर्तमान में NDA और योगी सरकार का हिस्सा हैं, अखिलेश यादव के 'बात सीट की नहीं, जीत की है' वाले नारे और सपा के पूर्ण बहुमत (403/403) के लक्ष्य पर व्यंग्य कर रहे हैं।

सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर किया कटाक्ष

राजभर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन से लोकसभा में फायदा हुआ, लेकिन विधानसभा में भी अगर साथ लड़े तो फायदा होगा। यह सपा-कांग्रेस गठबंधन की संभावना पर कटाक्ष है, जबकि वे खुद BJP के साथ हैं।

2022 चुनाव में SBSP सपा के साथ थी लेकिन बाद में NDA में शामिल हो गई। राजभर अक्सर सपा पर पिछड़ों (विशेषकर गैर-यादव OBC) का हक मारने और परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। हाल के बयानों में उन्होंने सपा को 2017 स्तर (47 सीटें) पर वापस भेजने का दावा भी किया है।

समझ लें विधानसभा चुनाव 2027 का गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP-NDA ने भारी बहुमत हासिल किया था, जिसमें BJP अकेले 255 सीटें जीतने में सफल रही थी और NDA का कुल आंकड़ा 273 के करीब था। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) को मात्र 111 सीटें मिली थीं। 2027 के चुनाव में सपा PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला पर जोर दे रही है और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों को आगे बढ़ा रही है, लेकिन कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और सुशासन पर BJP का मजबूत काउंटर है।

ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) पूर्वांचल में OBC वोटों (खासकर राजभर समुदाय) पर असर डालने वाली है। राजभर का यह तंज NDA को मजबूत करने और सपा के 403 सीटों वाले दावों को खोखला साबित करने की रणनीति का हिस्सा लगता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें