लखनऊ, May 25, 2026

प्रतीक यादव की तेरहवीं संस्कार की फोटो (सोर्स- पत्रिका)
साजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) के छोटे भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं का संस्कार लखनऊ स्थित उनके आवास पर संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत (Chief Minister Yogi Adityanath) कई बड़ी हस्तियों ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि (Tribute to Pratik Yadav) दी। प्रतीक यादव की तेरहवीं के कार्यक्रम में सभी की नजर उनकी पत्नी अपर्णा यादव पर टिकी रही।
प्रतीक यादव की तेरहवीं के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रतीक का आवास पर आज लोगों की काफी भीड़ लगी रही। भावनाओं, संवेदनाओं और श्रद्धा से भरे इस कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव और अन्य आगंतुकों को खुद खाना परोसा। प्रतीक की तेरहवीं में खाना परोसते हुए अपर्णा यादव का वीडियो सामने आया है। यह पल काफी भावुक कर देने वाला था।
प्रतीक यादव की तेरहवीं में सैंकड़ो लोगों उन्हें श्रदांजलि दी। इस मौके पर प्रतीक की पत्नी अपर्णा खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंशू निकल पड़े। इसके बाद माहौल काफी भावुक हो गया और अपर्णा फफक कर रो पड़ीं। अपर्णा का यह हाल देखकर लोगों ने उन्हें किसी तरह से समझाकर शांत कराया।
तेरहवीं संस्कार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने प्रतीक यादव की फोटो पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रतीक को श्रद्धांजली देने के बाद सीएम योगी ने अपर्णा यादव से मुलाकात करके उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी बातचीत की और दुख की इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
अखिलेश यादव ने भी अपने छोटे भाई प्रतीक की फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश यादव काफी गंभीर और भावुक नजर आए।
Updated on: 25 May 2026 09:31 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।