लखनऊ, May 26, 2026

अखिलेश और CM योगी ने एक-दूसरे पर कटाक्ष किया (Image: Patrika)
उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती की समस्या पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) बिजली कटौती (Power Cuts) के मुद्दे पर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) को करारा जवाब दिया है। CM योगी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार का समय याद दिलाते हुए तंज कसा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली कटौती की समस्या के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा- जिनके शासन में सप्ताह के हिसाब से बिजली मिलती थी, वे ऊर्जा संकट पर सवाल उठा रहे हैं। सीएम ने समाजवादी पार्टी के शासन का समय याद दिलाते हुए कहा- जिनके समय में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे, अब वे भी सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा के शासन में ग्रामीण क्षेत्रों में भेदभावपूर्ण बिजली वितरण होता था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि वर्तमान में कुछ पावर स्टेशनों पर तकनीकी कारणों से शटडाउन है, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। CM ने कहा कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से ले रही है और लगातार निगरानी कर रही है। संबंधित विभागों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने जनता से अपील की कि थोड़े समय के लिए सहयोग करें, ताकि तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खुद पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।
CM योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। पिछले वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं और नई परियोजनाओं के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, समाधान का है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज राजनीति कर रहे हैं। उन्हें अपने शासनकाल की विफलताएं याद करनी चाहिए।
UP में बिजली कटौती की समस्या पर अखिलेश यादव ने 'X' पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश में असहनीय 'महा विद्युत आपदा' की वजह से लगातार बढ़ते आक्रोश से बचने के लिए भयभीत भाजपाई विधायक-सांसद दिखावटी चिट्ठी के रूप में जिस 'कागजी कवच' से खुद को बचाना चाह रहे हैं, वो चिट्ठी दरअसल अपनी सरकार को लिखा कोई 'जन हित का पत्र' नहीं है, बल्कि भाजपा रूपी डूबते जहाज को छोड़कर विपक्ष से आगामी चुनावों में टिकट पाने के लिए आवेदन पत्र है।
संबंधित विषय:
Updated on: 26 May 2026 05:22 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।