4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchayat Chunav 2026 Update: कल तक मची थी होड़ लेकिन अब…! दावेदारों ने क्यों बांध ली ‘मुट्ठी’?

Panchayat Chunav 2026 Update: पिछले साल दिसंबर तक पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चुनावी सरगर्मी पूरे जोरों पर थी। संभावित दावेदार गांवों में ऐसे घूमते हुए नजर आ रहे थे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Feb 04, 2026

panchayat chunav 2026 update atmospher dull potential contenders campaigned less lucknow

दावेदारों मे क्यों बांध ली 'मुट्ठी'? फोटो सोर्स-AI

Panchayat Chunav 2026 Update: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द ही होने हैं। कल तक पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारों के बीच होड़ मची थी लेकिन अब माहौल ठंडा पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

UP Panchayat Chunav 2026 Update: पंचायत चुनाव टलने की अटलकों के बीच माहौल पड़ा फीका

दरअसल, पिछले साल दिसंबर तक पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चुनावी सरगर्मी पूरे जोरों पर थी। संभावित दावेदार गांवों में ऐसे घूमते हुए नजर आ रहे थे जैसे मानो अभी-अभी मतदान की तारीख घोषित होने वाली हो। कोई धार्मिक यात्रा करा रहा था तो कोई क्रिकेट-कबड्डी टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को रिझाने में लगा था। कहीं दावतें उड़ रही थीं तो कहीं मांगलिक कार्यक्रमों और 13वीं तक में दावेदार 'सेवा' के नाम पर खुलकर खर्चा करते नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय और सत्ता के गलियारों में यह चर्चा गरमाने लगी कि पंचायत चुनाव समय से नहीं होंगे या टल सकते हैं उसके बाद से ही पूरा माहौल ठंडा पड़ गया है।

UP News In Hindi: दावेदारों की रफ्तार पर रोक

पंचायत चुनाव की तारीखों की अनिश्चितता, आरक्षण और परिसीमन को लेकर असमंजस ने दावेदारों की रफ्तार पर रोक लगा दी है। जिसका नतीजा यह हुआ कि जिन हाथों से कल तक 'लिफाफे' भारी हुआ करते थे, वही हाथ अब मजबूती से 'मुट्ठी' बांधे दिखाई दे रहे हैं। भटहट ब्लॉक के बरगदहीं चौराहे की बात करें तो यहां दावेदार सुबह-शाम बैनर-पोस्टर के साथ 'जनता की सेवा' में हाजिरी लगाते नजर आते थे। लेकिन, चुनाव की तारीख आगे खिसकने की चर्चा शुरू होते ही ये चेहरे ऐसे गायब हुए मानो ये कभी थे ही नहीं।

Uttar Pradesh News In Hindi: सभी जगह लगभग एक जैसा हाल!

जंगल हरपुर, जैनपुर, जंगल डुमरी नंबर दो, बैलों जैसे गांवों में भी ये ही हाल नजर आ रहा है। पहले जो दावेदार हर कार्यक्रम में सबसे आगे रहते थे, अब उनकी सक्रियता अचानक कम होती हुई नजर आ रही है। दबड़हलगंज ब्लॉक के बैरियाखास, कोयलीखाल, कोड़र नीलकंठ, मुहालजलकल, पटनाघाट और ओझौली हों या गोला ब्लॉक के भरसी बुजुर्ग, कोहड़ी बुजुर्ग, रकौली, अबरुस और देवारीबारी करीब-करीब हर जगह ये ही हाल है। कैंपियरगंज, ब्रह्मपुर, सहजनवा, खजनी समेत जिले के सभी 20 ब्लॉकों की तमाम पंचायतों का भी ये ही हाल है।

चर्चा: चुनाव की तस्वीर साफ होने पर ही दावेदारों में पुराना जोश दिखेगा

गांवों में चर्चा की जा रही है कि दावेदार फिलहाल राजनीति से अल्पविराम लेकर फिर से अपने पुराने कारोबार और धंधों की ओर लौट गए हैं। चुनाव की तस्वीर साफ होने पर ही दावेदारों में पुराना जोश दिखेगा।