26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चले हुए कारतूस हैं समाजवादी पार्टी के नेता’, ‘MY फैक्टर’ को लेकर क्या बोले ओमप्रकाश राजभर

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के नेता चले हुए कारतूस हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Dec 29, 2025

om prakash rajbhar retorts to akhilesh yadav statement also clarifies sir draft voter list

ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना। फोटो सोर्स- IANS

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

'उन्हें एक रास्ते पर चलना चाहिए'

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव PDA को सही रास्ते पर लेकर नहीं चल रहे हैं। सही आधार और असली ताकत के बिना सपा का सत्ता में आना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "एक नेता (कांशीराम) ने 15-85 का नारा दिया था, लेकिन अखिलेश यादव PDA की बात करते हुए कभी कच्ची सड़क पकड़ते हैं और कभी पक्की सड़क पर चलते हैं। उन्हें एक रास्ते पर चलना चाहिए।"

MY फैक्टर पर क्या बोले राजभर

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "MY (मुस्लिम-यादव) फैक्टर के साथ अखिलेश यादव ने 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनाव देखे, लेकिन सिर्फ MY फैक्टर से नतीजे नहीं मिल सकते। वे PDA की बात करते हैं, लेकिन असली PDA भाजपा और NDA के साथ खड़ा है।"

'समाजवादी पार्टी के नेता चले हुए कारतूस'

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, '' समाजवादी पार्टी के नेता चले हुए कारतूस हैं। ऐसे नेताओं का कोई दल नहीं होता है। वे चुनाव जीतने के लिए दल बदलते हैं। इसीलिए 2047 तक सपा PDA का नारा देती रही, क्योंकि उनका सत्ता में आना मुश्किल है।''

राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी का समर्थन करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "राहुल गांधी हमेशा देश के खिलाफ बोलते रहते हैं। वह जब विदेश जाते हैं तब भी भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। भारत में रहते हैं तब भी भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं।"

देहरादून में हत्या की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

गृह मंत्री अमित शाह ने एक सभा में बोला कि राहुल गांधी को अभी थकना नहीं है, उन्हें और चुनाव हारने हैं। वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने त्रिपुरा के छात्र की देहरादून में हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।