30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 30, 2026

लखनऊ में बिस्कुट का लालच देकर 7 साल की हिंदू बच्ची से मुस्लिम बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग ने 7 साल की बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर अपने कमरे में बंद किया और उसके साथ गलत काम किया। जानें पूरी खबर...

Lucknow Rape, Minor Girl Rape

बिस्कुट का लालच देकर 7 साल की मासूम से दरिंदगी | फोटो सोर्स- patrika.com

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां के ठाकुरगंज इलाके में एक बुजुर्ग पड़ोसी ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

बिस्कुट देने के बहाने घर बुलाया, फिर अंदर से बंद किया दरवाजा

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले मोहम्मद शकील नाम के एक बुजुर्ग ने पड़ोस की ही एक मासूम बच्ची को अकेला देखा। उसने बच्ची को बिस्कुट देने का लालच दिया। बच्ची उसकी बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। आरोपी शकील उसे अपने घर के अंदर ले गया और कमरे का दरवाजा बंद करके उसके साथ घिनौना काम किया। जब बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।

रोती हुई घर पहुंची मासूम, बयां की आपबीती

जब काफी देर तक बच्ची आसपास नजर नहीं आई, तो घरवाले उसे ढूंढने लगे। इसी बीच मासूम बच्ची- बिलखती रोती हुई अपने घर पहुंची। वह बहुत डरी हुई थी। जब माता-पिता ने उससे पूछा, तो बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी बात बताई, तो घरवालों के होश उड़ गए।

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी, लोगों ने पकड़ा

मासूम की बात सुनते ही गुस्साए परिजन और आसपास के लोग तुरंत आरोपी शकील के घर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पुलिस को सौंपने से पहले गुस्से में लोगों ने आरोपी की खूब जमकर पिटाई की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, इलाके में पुलिस तैनात

सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं ये मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा हुआ है, इसलिए एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें