UP Police Meta Alert: इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर मेटा कंपनी द्वारा भेजे गए अलर्ट से यूपी पुलिस की ‘सोशल मीडिया सेंटर’ और प्रयागराज पुलिस की तत्परता के कारण मात्र 10 मिनट में युवक तक पहुँच कर उसकी जान बचाने का मामला सामने आया है। यह सफलता उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के समन्वय से संचालित एक प्रणाली की पुष्टि करती है, जो जनवरी 2023 से अब तक 1,195 आत्महत्या प्रयासों में लोगों की जान बचा चुकी है।
दिनांक 2 अगस्त 2025, रात 22:59 बजे, प्रयागराज के थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र का निवासी, 33 वर्षीय युवक, जो शादी-विवाह समारोहों में वेटर का काम करता है, ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट किया - “मैं जहर खा लिया”। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर स्पष्ट आत्महत्या संकेत देने वाली थी।
स्त्रोत | प्रक्रिया |
मेटा कंपनी | फेसबुक / इंस्टाग्राम पर आत्महत्या पोस्ट पर पुलिस को ई‑मेल/फोन अलर्ट भेजती है। |
यूपी पुलिस HQ | सोशल मीडिया सेंटर द्वारा अलर्ट की समीक्षा एवं लोकेशन प्राप्त करना। |
स्थानीय थाना प्रभारी | प्राप्त जानकारी पर 10‑15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना तथा सहायता करना। |
अस्पताल व समर्थन | युवक को अस्पताल में भर्ती कर संरक्षित करना और परिजनों को जानकारी देना। |
Published on:
03 Aug 2025 08:39 pm