
कौन है गैंगरेप मामले में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री? प्रतीकात्मक तस्वीर
Gayatri Prajapati Granted One Month Parole: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति को लखनऊ जिला जेल से 1 महीने की अंतरिम पैरोल मिली है। यह पैरोल उनके परिवार के सदस्यों के इलाज के लिए दी गई है। पैरोल के दौरान प्रजापति अपनी बहन और भाई का इलाज कराएंगे। उनकी पैरोल याचिका पर जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने सख्त शर्तों के साथ फैसला सुनाया है।
बता दें कि 2017 में गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक महिला और उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद CBI ने इस मामले की जांच की थी। नवंबर 2021 में विशेष अदालत ने उन्हें और उनके 2 सहयोगियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से प्रजापति लखनऊ जेल में बंद हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सितम्बर 2024 में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति को जमानत दी थी, लेकिन गैंगरेप केस में उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। पैरोल याचिका में प्रजापति के वकील ने बताया कि उनकी बहन को किडनी से जुड़ी बीमारी है। साथ ही उनके भाई को हृदय रोग से पीड़ित हैं। परिवार के अन्य सदस्य व्यस्त होने की वजह से प्रजापति ही दोनों के इलाज का प्रबंधन कर सकते हैं।
मेडिकल रिपोर्ट्स और परिवार के बयानों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने प्रजापति की पैरोल मंजूर कर दी है। हालांकि कोर्ट ने प्रजापति को शर्त के रूप में प्रतिदिन थाने में हाजिरी देने, राज्य के बाहर ना जाने और सोशल मीडिया पर कोई राजनीतिक गतिविधि ना करने का निर्देश दिया गया है। पैरोल का समय 4 दिसंबर तक है, जिसके बाद उन्हें वापस जेल लौटना होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, गायत्री प्रसाद प्रजापति का जन्म 16 जुलाई 1963 को अमेठी जिले के परसावां गांव में कुम्हार सुकई राम के घर हुआ था। 1984 में उन्होंने अमेठी के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में पुताई का काम शुरू किया इसके बाद में वह ठेकेदारी करने लगे। 1993 में उन्होंने पहली बार बहुजन क्रांति दल के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए।
| क्रम संख्या | वर्ष / अवधि | घटना / विवरण |
|---|---|---|
| 1 | 1996 | मुलायम सिंह यादव के नजदीक आए और समाजवादी पार्टी से टिकट मिला; अमेठी विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं सके। |
| 2 | 2002 | तीसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा और फिर हार गए। |
| 3 | 2007 | समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिला। |
| 4 | 2012 | चौथी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस की अमीता सिंह को हराया। |
| 5 | 2013 (आरंभ) | अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य मंत्री (सिंचाई विभाग) बनाए गए; शिवपाल यादव कैबिनेट मंत्री थे। |
| 6 | जुलाई 2013 | खनन विभाग में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री बने। |
| 7 | 2013 (मध्य) | लखनऊ में भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में हाईकोर्ट का नोटिस मिला; कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। |
| 8 | 2014 | खनन विभाग में प्रोन्नत होकर कैबिनेट मंत्री बने; लोकसभा चुनाव में सपा के प्रमुख प्रचारकों में से एक रहे और हेलीकॉप्टर से प्रचार किया। |
| 9 | 2014–2015 | उन पर अवैध संपत्ति अर्जित करने सहित कई आरोप लगे; लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज हुई। |
| 10 | 2016 | हाईकोर्ट ने खनन विभाग की शिकायतों पर सीबीआई जांच का आदेश दिया। |
| 11 | 12 सितंबर 2016 | तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किया; मुलायम सिंह यादव नाराज हुए। |
| 12 | 26 सितंबर 2016 | बर्खास्तगी के पंद्रह दिन बाद दोबारा मंत्री बनाया गया। |
| 13 | 18 फरवरी 2017 | गायत्री प्रसाद प्रजापति और छह सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। |
| 14 | 2017 | विधानसभा चुनाव में भाजपा की गरिमा सिंह से पराजित हुए। |
| 15 | — | राजनीतिक सफर संघर्षपूर्ण और विवादों से भरा रहा; कई कानूनी लड़ाइयां लड़ीं। |
संबंधित विषय:
Updated on:
04 Nov 2025 12:24 pm
Published on:
04 Nov 2025 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग

