29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 27, 2026

UP में बम ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 आतंकी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडलर्स से हो रही थी बात

उत्तर प्रदेश ATS और STF ने ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार (Four Terrorists Arrested) किया है। पकड़े गए सभी आतंकी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान हैंडलर्स के संपर्क में थे।

Terrorist arrested in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार (सांकेतिक इमेज)

उत्तर प्रदेश ATS और STF ने आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ATS और STF ने संयुक्त कार्रवाई में 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी संदिग्ध बड़े धमाके की साजिश रच रहे थे। सभी संदिग्ध सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े थे।

यूपी और उत्तराखंड के निवासी हैं संदिग्ध

ATS और STF की कार्रवाई में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े थे। यह सभी ISI के आदेश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट के संपर्क में थे। पूछताछ में आरोपी महकाब और गगनदीप उर्फ गुरी ने यह खुलासा किया है।

सभी संदिग्ध आतंकी इंस्टाग्राम पर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट से बातचीत करते थे। आबिद जट्‌ट ने उन्हें देश की एक राजनैतिक पार्टी के कार्यालय, अस्पताल और एक व्यक्ति, जिसके कई स्कूल हैं, उनको निशाना बनाकर उड़ाने के लिए, रेकी करने के लिए कहा था। आबिद ने यह भी बताया कि यह काम हो जाने के बाद इन्हें अगला टारगेट दिया जाएगा।

ADG ने दी अहम जानकारी

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि सहारनपुर से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें महकाब (निवासी सहारनपुर), गगनदीप उर्फ गुरी सिंह (निवासी मुजफ्फरनगर), शाहरुख (निवासी सहारनपुर) और मुशर्रफ (निवासी हरिद्वार) शामिल हैं। पाकिस्तानी गैंगस्टर आबिद जट्ट ने वीडियो कॉल के जरिए इन चारों को देश के विभिन्न स्थानों पर आतंकी घटनाएं अंजाम देने और अधिक से अधिक लोगों को अपने नेटवर्क में शामिल करने का निर्देश दिया था।

महकाब और गगनदीप ने शाहरुख व मुशर्रफ को इस साजिश में शामिल किया था। जांच में पता चला कि इन चारों के बीच सोशल मीडिया पर अस्पताल उड़ाने की रेकी करने और हथियार खरीदने की चर्चा चल रही थी। मार्च 2026 में महकाब और गगनदीप ने नोएडा में मीटिंग भी की थी, जिसमें बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए पैसे और हथियार जुटाने की योजना बनाई गई थी।जांच एजेंसियों को इनके खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। सभी चारों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ स्थित ATS थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें