5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, Jun 05, 2026

दिल्ली में बैठकों का दौर खत्म? CM योगी से पंकज चौधरी की मुलाकात के बाद यूपी BJP संगठन में फेदबदल को लेकर ताजा अपडेट

BJP Organisation Reshuffle Update: BJP संगठन में फेदबदल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सीएम योगी और यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बीच मुलाकात हुई।

discussion on new team of up bjp state organization intensifies pankaj chaudhary meets cm yogi know update

BJP संगठन में फेदबदल को लेकर नया अपडेट। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

BJP Organisation Reshuffle Update UP:उत्तर प्रदेशभाजपा प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीते एक सप्ताह तक दिल्ली में डेरा डालकर शीर्ष नेतृत्व के साथ मंथन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लखनऊ लौट आए। बुधवार को दोनों नेताओं ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

आधिकारिक तौर पर इस बैठक को PM नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे प्रदेश संगठन की नई टीम के गठन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

नई कार्यकारिणी के नामों पर बनी सहमति?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हुई बैठकों के दौरान प्रदेश संगठन की नई टीम में शामिल किए जाने वाले संभावित चेहरों पर कई दौर की चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद ही नई कार्यकारिणी की सूची को अंतिम रूप देकर जारी किया जाएगा।

अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई कई दौर की बैठकें

भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश नेतृत्व की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और विनोद तावड़े सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें हुईं।

इन बैठकों में प्रदेश संगठन के विभिन्न पदों के लिए प्रस्तावित नामों पर चर्चा हुई। कुछ नामों पर शीर्ष नेतृत्व ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सूची में संशोधन किया गया। अब लगभग सभी स्तरों पर सहमति बन चुकी है।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चलेगा विशेष अभियान

भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत जिला, मंडल और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य एक ओर जहां सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है, वहीं दूसरी ओर आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की जमीनी मजबूती का आकलन भी करना है।

कार्यकारिणी विस्तार पर भी हुई चर्चा

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार और नए दायित्वधारियों की सूची पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन में किन नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जानी है और किन चेहरों को मौका मिलेगा, इस पर अंतिम सहमति का इंतजार है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही नई टीम का औपचारिक ऐलान किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की तैयारी!

भाजपा प्रदेश संगठन में इस बार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर महिलाओं की बढ़ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन्हें अधिक जिम्मेदारियां देने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की संख्या बढ़ाने को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है।

आधी महिला पदाधिकारियों की जगह आ सकते हैं नए चेहरे

वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल 11 महिला पदाधिकारियों में से करीब आधी की जगह नए चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना है। पार्टी संगठन में नए नेतृत्व को आगे लाने और चुनावी दृष्टि से अधिक प्रभावी टीम तैयार करने पर जोर दे रही है। इसके जरिए भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने का संदेश भी देना चाहती है।

तीन से बढ़कर चार तक हो सकती है संख्या

प्रदेश संगठन के शीर्ष पदों पर महिलाओं की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश इकाई में महिला पदाधिकारियों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार या उससे अधिक की जा सकती है। वर्तमान में 45 पदाधिकारियों वाली टीम में 11 महिलाएं शामिल हैं। नई कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

नए और युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

भाजपा संगठन इस बार अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और युवा चेहरों को भी प्रमुख जिम्मेदारियां देने के पक्ष में दिखाई दे रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन में नई सोच और नए नेतृत्व को अवसर देना आवश्यक है। इसी रणनीति के तहत नई कार्यकारिणी में कई नए नामों की एंट्री और कुछ पुराने चेहरों की विदाई देखने को मिल सकती है। वहीं सियासी गलियारों में अब ये भी चर्चा है कि दिल्ली में बैठकों का दौर समाप्त हो चुका है और जल्द ही फाइनल लिस्ट सामने आ सकती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें