13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैनिक फैलाया जा रहा है या पैनिक है? सरकार जवाब दे…डिंपल बोलीं – लाइन में खड़े हजारों लोग

Dimple Yadav on LPG shortage : सपा सांसद डिंपल यादव ने एलपीजी किल्लत पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सरकार ठोस जवाब दे कि आखिरकार कब तक लोग परेशान होते रहेंगे।

2 min read
Google source verification

सपा सांसद ने LPG किल्लत पर उठाए सवाल, PC- Patrika

लखनऊ : एलपीजी की किल्लत पूरे देश में है। संसद में सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं। विपक्ष के सांसद लगातार कह रहे हैं कि सरकार बताए कि उसकी क्या तैयारी है। आखिर सरकार का प्लान क्या है। क्या सरकार लोगों को सिर्फ लाइन में लगाना जानती है।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'पैनिक नहीं फैलाया जा रहा है। सरकार से पूछा जा रहा है कि उनकी क्या तैयारी है क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से जो वीडियो सामने आ रही हैं, न्यूज के माध्यम से जो सामने आ रहा है, उसमें देखने को मिल रहा है कि लोग लंबी कतारों में खड़े हैं। सरकार समझे कि दिक्कत है और इससे निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है, इसपर स्पष्ट रूप से अपनी बात को रखे।

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, "अगर सरकार ध्यान रख रही होती तो वाणिज्यिक क्षेत्र पर इस तरह का प्रभाव नहीं पड़ता। कई राज्यों में हालात इतने खराब हैं कि सिलेंडर बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। सरकार जरूर कह रही है कि घबराने की बात नहीं है लेकिन हमारा कहना है कि जिस तरीके से सरकार ने इसे संभाला है, पता नहीं किस दवाब में हमारी विदेश नीति चल रही है? हमारे ईरान से बहुत अच्छे संबंध थे।

देशहित में लगातार गलत फैसले ले रही सरकार

उन्होंने सरकार की अमेरिका के साथ होने वाली संभावित डील पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस समझौते से देश के कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार अमेरिका के सामने झुक क्यों रही है और इस स्थिति से निपटने के लिए उसकी क्या तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रचार-प्रसार में तो आगे रहती है, लेकिन जब देश के सामने कोई मुश्किल या संकट आता है तो वह चुप्पी साध लेती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि “ब्लंडर जनता पार्टी” बन गई है, जो देश के लिए लगातार गलत फैसले ले रही है।

अखिलेश यादव ने साधा था निशाना

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एलपीजी की कमी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि अगर भाजपा के नेता कह रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाले उनके मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और करोड़ों कार्यकर्ता आखिर जनता के बीच क्यों नहीं दिखाई दे रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता के बीच जाकर गैस एजेंसियों से लोगों को सिलिंडर दिलवाने में मदद करनी चाहिए, ताकि आम लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।