30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, Mar 25, 2025

यूपी में अमेठी-रायबरेली मॉडल लागू करेगी कांग्रेस, पूरे प्रदेश में लागू होगी नई रणनीति

Amethi-Raebareli Model: उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस रायबरेली-अमेठी मॉडल लागू करेगी, जिससे पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही, कांग्रेस जिला संगठन को पांच स्तरों में विभाजित कर ब्लॉक और न्याय पंचायत के बीच एक नई परत जोड़ेगी।

यूपी में अमेठी-रायबरेली मॉडल लागू करेगी कांग्रेस, पूरे प्रदेश में लागू होगी नई रणनीति

Amethi-Raebareli Model: कांग्रेस ने अपने जिला संगठनों को मजबूती देने के लिए एक नई सांगठनिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब ब्लॉक के बाद मंडल स्तर का संगठन होगा, जिसमें 2-3 न्याय पंचायतें शामिल होंगी। पहले ब्लॉक के बाद सीधे न्याय पंचायत स्तर पर संगठन तैयार किया जाता था, लेकिन नए मॉडल में एक अतिरिक्त परत जोड़ी जाएगी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद रायबरेली-अमेठी मॉडल

यह मॉडल रायबरेली और अमेठी में पहले से लागू है और वहां इसकी सफलता को देखते हुए इसे पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा। रायबरेली, अमेठी और रामपुर खास में इस मॉडल ने बेहतर संवाद और सांगठनिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संवाद और निगरानी में सुधार

ब्लॉक से सीधे न्याय पंचायत तक संवाद में आने वाली बाधाओं और गतिविधियों की निगरानी में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए यह नया मॉडल अपनाया गया है। ब्लॉक और न्याय पंचायत के बीच मंडल स्तर का संगठन निर्देशों और संवाद को आसानी से पहुंचाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: क्या बीजेपी में शामिल होंगे शशि थरूर? बीजेपी MP ने शेयर की कांग्रेस सांसद के साथ सेल्फी, Shahsi Tharoor ने दिया ये रिएक्शन

ग्राम पंचायत और पुरवा प्रभारी भी बनेंगे

जिलों के संगठन को जिन पांच परतों में तैयार किया जाना है, उनमें जिला अध्यक्ष के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष होंगे। इनके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर एक संगठन बनेगा और उसके पुरवों के भी प्रभारी बनाए जाएंगे। यह सांगठनिक व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में लागू रहेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें