29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 22, 2026

जब ब्रजेश पाठक बोले- क्या आपको पता है ओपी राजभर पहले बनारस में ऑटो रिक्शा चलाते थे?

Brajesh Pathak on OP Rajbhar : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान। मंत्री ओम प्रकाश राजभर के अतीत का जिक्र करते हुए पूछा- क्या आप जानते हैं राजभर पहले बनारस में ऑटो चलाते थे?

OP Rajbhar

ब्रजेश पाठक ने ओपी राजभर की चुटकी ली, PC- Patrika

लखनऊ(Brajesh Pathak on OP Rajbhar): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हाल ही में एक कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर का जिक्र करते हुए कहा- 'क्या आपको पता है, मंत्री जी पहले बनारस में ऑटो रिक्शा चलाते थे?' यह बयान लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जब ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश की सड़कों की बेहतरी पर बात कर रहे थे।

यह टिप्पणी एक कार्यक्रम के दौरान की गई। जहां सड़क विकास और यातायात व्यवस्था पर चर्चा हो रही थी। ब्रजेश पाठक ने कहा, पहले की सड़कें इतनी खराब थीं कि हर गाड़ी और ट्रक के पीछे लिखा रहता था कि गति सीमा 40KM\H. बोलो न ओमप्रकाश राजभर आपको तो पता होगा न…पहले तो आप भी टेंपो चलाते थे। आपको सबको ये बात पता है कि नहीं ओपी राजभर पहले ऑटो चलाते थे… अब देखिए सड़कें कितनी बढ़िया हो गई हैं।'

इसके आगे उन्होंने कहा कि राजनीति किसी बपौती नहीं है यहां लोकतंत्र है। हर एक व्यक्ति यहां पहुंचने का सामर्थ्य रखता है। वह किसी भी वर्ग का क्यों न हो?

राजभर ने खुद कई बार कहा है, गरीबी में ऑटो चलाया, टेंपो चलाया, सब्जी बेची, लेकिन हार नहीं मानी। उनका सफर टेम्पो ड्राइवर से मंत्री तक का रहा है, जो पूर्वांचल के राजभर समुदाय में उनकी लोकप्रियता का आधार है।

ओम प्रकाश राजभर का जन्म 15 सितंबर 1962 को वाराणसी जिले के फतेहपुर खौंदा (सिंधोरा) गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। पिता सन्नू राजभर मजदूर थे। गरीबी के कारण पढ़ाई के खर्चे चलाने के लिए राजभर ने युवावस्था में बनारस में ऑटो-रिक्शा और टेंपो चलाया। उन्होंने खुद बताया है कि रात में ऑटो चलाते और दिन में पढ़ाई करते थे। एक बार ओवरलोडिंग के कारण ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने उन्हें थप्पड़ भी मारे थे।

राजभर का शुरूआती सफर

  • बलदेव डिग्री कॉलेज, बनारस से राजनीति शास्त्र में परास्नातक।
  • 1981 में कांशीराम के प्रभाव से BSP में शामिल हुए।
  • 1990 के दशक में BSP के जिला अध्यक्ष रहे, लेकिन 2001-02 में मायावती से मतभेद (भदोही नाम परिवर्तन विवाद) के बाद अलग हो गए।
  • 27 अक्टूबर 2002 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की स्थापना की।

ओपी राजभर का राजनीतिक करियर

  • 2017 में BJP गठबंधन से 4 सीटें जीतीं और मंत्री बने।
  • 2022 में सपा गठबंधन के बाद फिर BJP-NDA में शामिल।
  • वर्तमान में UP सरकार में मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण सहित)।
  • जहूराबाद (गाजीपुर) से विधायक।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें