4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 03, 2026

Gucci से Cartier तक, लग्जरी फैशन और स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं ये भारतीय नेता

Stylish Indian Politicians: फैशन, स्टाइल और महंगी चीजों के लिए अब अभिनेताओं के साथ-साथ राजनेताओं को भी लोग पहचानने लगे हैं। इसलिए, आज की इस स्टोरी में हम 5 ऐसे भारतीय राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने फैशन और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

Stylish Indian Politicians, 5 Politicians Luxury Lifestyle

5 स्टाइलिश और लग्जरी लाइफस्टाइल वाले राजनेता| image credit instagram

Stylish Indian Politicians: भारतीय राजनीति में अब केवल सादगी ही नहीं, बल्कि फैशन और पर्सनल स्टाइल भी चर्चा का विषय बन चुके हैं। कई युवा और हाई-प्रोफाइल नेता अपने डिजाइनर कपड़ों, लग्जरी एक्सेसरीज और मॉडर्न ड्रेसिंग सेंस के कारण सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अलग पहचान बना चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 भारतीय नेताओं के बारे में जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

डी. के. शिवकुमार का लग्जरी फैशन (D. K. Shivakumar)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार डिजाइनर एक्सेसरीज, लग्जरी घड़ियों और सनग्लासेस के इस्तेमाल के चलते शानदार और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। डी. के. शिवकुमार Gucci और Louis Vuitton जैसे महंगे ब्रांड्स के डिजाइनर स्कार्फ, प्रतिष्ठित लग्जरी फ्रेंच ब्रांड कार्टियर (Cartier) की महंगी घड़ियों के कलेक्शन के साथ-साथ स्टाइलिश सनग्लासेस पहनने के शौकीन हैं।

चिराग पासवान का कुर्ता-शॉल स्टाइल (Chirag Paswan)

चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले फिल्मों में काम करते थे, इसलिए वे अक्सर संसद भवन में स्टाइलिश लुक में नजर आते हैं। चिराग पारंपरिक राजनेताओं की तरह कुर्ता पहनना तो पसंद करते हैं, लेकिन इसे मॉडर्न लुक देने के लिए वे इसे पजामे या धोती के बजाय जींस के साथ पेयर करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, वे हाथों में कई सारे ब्रेसलेट पहने, शॉल और अक्सर मोबाइल फोन लिए भी दिखते हैं।

सी. जोसेफ विजय पावर ड्रेसिंग (C. Joseph Vijay)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, जिन्हें लोग 'थलापति' भी कहते हैं। वह नामी एक्टर हैं। वह राजनीति में नए हैं और पहले ही चुनाव के बाद सीएम बन गए हैं। वह सूट या पैंट-शर्ट जैसे आधुनिक 'पावर-ड्रेसिंग' के लिए जाने जाते हैं।

राघव चड्ढा का क्लासी लुक (Raghav Chadha)

सांसद राघव चड्ढा संसद में लोगों के मुद्दे उठाने के साथ-साथ अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। राघव संसद में अक्सर सिंपल सफेद कुर्ते को स्टाइलिश तरीके से कैरी करते हैं। इसके अलावा, फिटेड कुर्ता-पायजामा, नेहरू जैकेट, क्लासिक फॉर्मल सूट और रिमलेस यानी बिना फ्रेम वाले चश्मे से अपने लुक को कंप्लीट कर वे एक सिंपल, क्लीन और क्लासी फैशन स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं।

अनुराग ठाकुर की ब्रांडेड एक्सेसरीज (Anurag Thakur)

सांसद अनुराग ठाकुर स्टाइलिश घड़ियों, ब्रांडेड जूतों और लग्जरी एक्सेसरीज के साथ-साथ महंगे विदेशी लग्जरी ब्रांड्स के कपड़ों व बेल्ट्स के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। सांसद पारंपरिक धोती-कुर्ता या कुर्ता-पायजामा के बजाय थ्री-पीस सूट में ज्यादा नजर आते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें