29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Apr 01, 2026

Shreyas Iyer Girlfriend: न एक्ट्रेस, न मॉडल… कौन है त्रिशा कुलकर्णी? इन चीजों की शौकीन श्रेयस अय्यर की कथित ‘लेडी लव’

Shreyas Iyer Girlfriend: टीम इंडिया के स्टार श्रेयस अय्यर और उनकी गर्लफ्रेंड की कहानी। आईपीएल 2026 के बीच वायरल हो रही है इस कपल की दिलचस्प केमिस्ट्री।

Shreyas Iyer Girlfriend

Who is Trisha Kulkarni (source: instagram)

Shreyas Iyer Girlfriend: इन दिनों श्रेयस अपनी कप्तानी या बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की कमान संभाल रहे अय्यर का नाम एक ऐसी लड़की से जुड़ रहा है, जो खूबसूरती के साथ-साथ दिमाग के मामले में भी बड़े-बड़ों को मात देती है। हम बात कर रहे हैं त्रिशा कुलकर्णी की।

आखिर कौन है ये हसीना जिसे अय्यर की 'मिस्ट्री गर्ल' कहा जा रहा है? क्या वाकई टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी क्लीन बोल्ड हो चुका है? आइए, इस दिलचस्प लव स्टोरी और त्रिशा की लाइफ पर एक नजर डालते हैं।

चोट के बाद अय्यर वापस आए मैदान में

श्रेयस के लिए पिछला साल काफी खराब रहा। अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें इतनी गंभीर चोट लगी कि उन्हें ICU तक जाना पड़ा। उनका 7 किलो वजन भी कम हो गया और लगा कि शायद अब मैदान पर वापसी मुश्किल होगी। लेकिन श्रेयस ने हार नहीं मानी! उन्होंने खुद को फिट किया और अब आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस मुश्किल दौर में उनके फैंस का कहना है कि उनकी खास दोस्त त्रिशा ने उनका बहुत साथ दिया।

कौन हैं त्रिशा कुलकर्णी?

अक्सर क्रिकेटर्स का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से जुड़ता है, लेकिन श्रेयस की पसंद थोड़ी अलग है। त्रिशा कुलकर्णी ग्लैमर की दुनिया से दूर एक टेक एक्सपर्ट हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है और कई बड़ी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग जैसी मुश्किल चीजों की भी जानकारी रखती हैं। यानी वो सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि बेहद जीनियस भी हैं।

त्रिशा की लाइफस्टाइल

त्रिशा को अपनी लाइफ प्राइवेट रखना पसंद है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है। वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। उन्हें योग करना, साइकिल चलाना और पहाड़ों पर घूमना बहुत पसंद है। इतना ही नहीं, उन्हें मिस्ट्री और साइंस फिक्शन की किताबें पढ़ने का भी बड़ा शौक है। वो कई बुक क्लब्स का हिस्सा भी हैं। यही वजह है कि फैंस उनके बारे में जानने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। श्रेयस की बहन भी त्रिशा को फॉलो करती हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि त्रिशा अब अय्यर परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं।

दोनों की मुलाकातों के चर्चे

इन दोनों के अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब 2023 की दिवाली पार्टी में ये दोनों एक जैसे कपड़ों में नजर आए थे। इसके बाद त्रिशा को अक्सर केकेआर और अब आईपीएल के मैचों में श्रेयस अय्यर को चियर करते देखा गया है। सबसे खास बात ये है कि श्रेयस की बहन भी त्रिशा के साथ काफी क्लोज हैं, जिससे लगता है कि बात दोस्ती से काफी आगे बढ़ चुकी है।

क्या है सच्चाई?

हालांकि श्रेयस या त्रिशा ने अभी तक खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, लेकिन फैंस को तो बातें बनाने का बस बहाना चाहिए। दोनों का साथ दिखना ही सोशल मीडिया पर आग लगाने के लिए काफी है। अब देखना ये है कि श्रेयस अपनी लाइफ की ये पारी कब शुरू करते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें