15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं गिरेंगे ईयरबड्स, न खोने का होगा डर! बस इस एक हैक को फॉलो कर पहनें और पाएं बेहतरीन बेस और साउंड क्वालिटी

Earbuds Pehenne Ka Sahi Tarika: आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि क्या है ये सोशल मीडिया वायरल ईयरबड हैक, जिससे आपको आवाज भी अच्छे से सुनाई देगी और इसके गिरने या खोने के चांसेस भी कम हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Earbuds Pehenne Ka Sahi Tarika

Earbuds Pehenne Ka Sahi Tarika | image credit gemini

Earbuds Pehenne Ka Sahi Tarika: पहले के समय में जहां लोग गाना सुनने के लिए साउंड यानी स्पीकर ही एक ऑप्शन हुआ करता था, वहीं आज के समय में ईयरफोन, हेडफोन, नेकबैंड और ईयरबड्स जैसे कई ऑप्शंस मार्केट में मिल रहे हैं। जिन्हें लोग खरीदने के साथ-साथ इस्तेमाल करना भी पसंद करते हैं। लेकिन इन सभी ऑप्शंस में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है, जैसे ईयरफोन के तारों के फंसकर टूटने और आपस में उलझने की दिक्कत होती है, वहीं नेकबैंड ऑफिस में यूज करना उतना सही नहीं लगता। इसी वजह से लोग ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि ये बड़े आराम से कान से गिर जाते हैं। इसके लिए पहले लोग ईयरबड होल्डर का इस्तेमाल करते थे, लेकिन हाल ही में ईयरबड से जुड़ा एक हैक तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग शॉक्ड हैं कि आखिर यह हैक उन्हें पहले क्यों नहीं पता चला। आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि क्या है ये सोशल मीडिया वायरल ईयरबड हैक, जिससे आपको आवाज भी अच्छे से सुनाई देगी और इसके गिरने या खोने के चांसेस भी कम हो जाएंगे।

अब तक कर रहे थे गलत तरीके से इस्तेमाल


आमतौर पर ज्यादातर लोग ईयरबड्स को उसी तरह पहनते आए हैं जैसा विज्ञापनों में दिखाया जाता है या जैसा लोग दूसरों को देखते हैं। यानी ईयरबड का जो पतला वाला डंडी जैसा हिस्सा होता है, उसे हम नीचे की तरफ लटका कर कान में फंसा लेते हैं। दिखने में तो यह तरीका बिल्कुल नॉर्मल लगता है, लेकिन असल में कई लोगों के कान की बनावट ऐसी होती है कि थोड़ा सा भी सिर हिलाने या तेज चलने पर ये ढीले होकर नीचे गिर जाते हैं। इस पुराने तरीके की सबसे बड़ी कमी यह है कि ईयरबड को कान में कोई एक्स्ट्रा सपोर्ट नहीं मिल पाता, जिसकी वजह से न तो फिटिंग सही बैठती है और न ही बाहर का शोर पूरी तरह से रुक पाता है।

नए तरीके से करें ईयरबड्स इस्तेमाल


ईयरबड्स पहनने के पुराने तरीके से होने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इस समय सोशल मीडिया पर जो हैक तेजी से वायरल हो रहा है, वो सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन काम बड़े कमाल का करता है। इस हैक के मुताबिक, अब लोग ईयरबड के पतले वाले हिस्से को नीचे लटकाने के बजाय उसे ऊपर की तरफ घुमाकर कान में फिट कर रहे हैं। जब आप ईयरबड को इस तरह उल्टा करके कान में फंसाते हैं, तो उसका ऊपरी हिस्सा कान के मुड़े हुए भाग में जाकर अच्छी तरह लॉक हो जाता है। इससे ईयरबड को एक मजबूत पकड़ मिलती है और जिम करने या रनिंग के दौरान भी ये अपनी जगह से टस से मस नहीं होता। इस हैक को फॉलो करने के बाद यूजर्स का यह भी कहना है कि इस तरह पहनने से ईयरबड कान के छेद में ज्यादा गहराई और मजबूती से फिट होता है, जिससे गाने की आवाज और बेस की क्वालिटी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा साफ और दमदार सुनाई देती है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य