
Kadhai Cleaning Tips | image credit chatgpt
Kadhai Cleaning Tips: आज सुबह से ही घरों में गुजिया, पापड़ और गुलाब जामुन जैसे तरह-तरह के टेस्टी होली के पकवान बन रहे हैं। खाने में तो ये सब लाजवाब लगते हैं, लेकिन इन्हें बनाने वाली कड़ाही का हाल खराब हो जाता है। घंटों तक तेल में तलने और गैस की तेज आंच पर चढे रहने की वजह से कड़ाही कोयले जैसी काली पड़ जाती है। उसे हाथ से रगड़-रगड़ कर साफ करना भी आसान नहीं होता।
अगर आप भी होली पार्टी एंजॉय करने के बाद अब जली हुई कड़ाही और बाकी बर्तनों को देखकर परेशान हो रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप होली के जले हुए बर्तनों को बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं, कौन से हैं ये आसान तरीके।
जली हुई कड़ाही साफ करने के लिए बेकिंग सोडा बहुत काम का है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक डाल दें। अब इस गर्म पानी में कड़ाही को कुछ देर के लिए डुबोकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद जब जली हुई परत नरम पड़ जाए, तो ब्रश या स्क्रबर से हल्का रगड़ लें। आप देखेंगे कि कालापन धीरे-धीरे निकलने लगेगा और कड़ाही पहले से काफी साफ दिखेगी।
नींबू और सफेद सिरका जले हुए दाग हटाने में काफी असरदार होते हैं। एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें एक कप सफेद सिरका और एक नींबू का रस मिला दें। अब इस गर्म पानी में कड़ाही को कुछ देर के लिए रख दें। बाद में स्क्रबर से रगड़कर साफ करें। इससे जमी हुई गंदगी ढीली हो जाएगी और कड़ाही में फिर से चमक नजर आने लगेगी।
अगर कड़ाही बहुत ज्यादा काली हो गई है, तो यह तरीका जरूर आजमाएं। कड़ाही में ही तीन गिलास पानी डालकर गैस पर रख दें। उसमें दो चम्मच डिटर्जेंट, एक चम्मच नमक और एक नींबू का रस डालें। इसे करीब पांच मिनट तक उबलने दें। उबाल आने से जला हुआ हिस्सा धीरे-धीरे ढीला पडने लगता है। पानी ठंडा होने के बाद स्क्रबर से साफ करें। इससे कड़ाही काफी हद तक साफ और चमकदार दिखने लगेगी।
अगर दाग बहुत पुराने और जिद्दी हैं, तो कास्टिक सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्म पानी में थोड़ा सा कास्टिक सोडा मिलाकर कड़ाही को कुछ देर के लिए भिगो दें। इससे काली परत ढीली हो जाएगी। बाद में ब्रश या स्क्रबर से रगड़ लें। हालांकि इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है, क्योंकि कास्टिक सोडा हाथों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा ग्लव्स पहनकर ही इसे इस्तेमाल करें।
रोजमर्रा की सफाई के लिए आप गर्म पानी में डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा मिलाकर भी कड़ाही साफ कर सकती हैं। इसके लिए कड़ाही को लगभग दस मिनट तक इस पानी में डुबोकर रखें। इसके बाद स्क्रबर से रगड़ लें। इससे चिकनाई और कालापन दोनों धीरे-धीरे हट जाएंगे और कड़ाही फिर से साफ नजर आने लगेगी।
Updated on:
04 Mar 2026 04:23 pm
Published on:
04 Mar 2026 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
