Home Remedies For Rats: घर में चूहे घुस आए हों, तो यह सिर्फ सामान को नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन सकते हैं। चूहों के मल-मूत्र और झूठे खाने से कई तरह के संक्रमण फैल सकते हैं। हालांकि बाजार में इन्हें मारने के लिए कई जहरीले विकल्प मौजूद हैं, लेकिन कई लोग जानवरों को नुकसान पहुंचाए बिना प्राकृतिक उपायों की मदद से छुटकारा पाना चाहते हैं। अच्छी खबर ये है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप चूहों को मारे बिना घर से भगा सकते हैं। ये उपाय न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी कम खतरनाक हैं।
लाल मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन तत्व चूहों की आंख और नाक में जलन करता है, जिससे वे वहां दोबारा नहीं आते। चूहों के ठिकानों, छेदों और कोनों में लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। चाहें तो इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बना सकते हैं। हालांकि ये उपाय करते समय बच्चों और पालतू जानवरों से दूरी बनाकर रखें।
कपूर की तीव्र गंध न केवल हवा को शुद्ध करती है, बल्कि चूहों को भी वहां से दूर रखती है। कुछ कपूर की गोलियां लेकर उन्हें घर के विभिन्न कोनों, अलमारी या रसोई के पास रखें। आप चाहें तो कपूर को पानी में घोलकर स्प्रे के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लहसुन की तीखी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। आप लहसुन की कुछ कलियां लेकर उन्हें कुचलें और छोटे-छोटे कपड़ों में बांधकर घर के कोनों में रख दें। चाहें तो लहसुन का रस पानी में मिलाकर एक स्प्रे तैयार करें और उसे चूहों के आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़कें।
अमोनिया की गंध चूहों को खतरे का संकेत देती है। एक स्प्रे बोतल में पानी और अमोनिया को मिलाकर चूहों के छेदों या आने-जाने वाले स्थानों पर स्प्रे करें। इसका उपयोग करते समय खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें ताकि तीखी गंध से आपको दिक्कत न हो।
फिटकरी की गंध चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। फिटकरी के छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर उन्हें दीवारों के कोनों, अलमारियों और चूहों के रास्तों पर रखें। आप फिटकरी का पाउडर भी इन जगहों पर छिड़क सकते हैं। यह उपाय बिल्कुल सुरक्षित है और चूहों को बिना मारे उन्हें दूर भगाने में मदद करता है।
खट्टे फलों की गंध चूहों को नापसंद होती है। नींबू और संतरे के छिलकों को सुखाकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उन्हें उन जगहों पर रखें जहां चूहे अक्सर दिखते हैं। इससे चूहे उस जगह से दूर रहेंगे और घर में एक ताजगीभरी खुशबू भी बनी रहेगी।
-इन उपायों को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
-घर के सभी छेद, दरारें और सुराख अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि चूहे दोबारा घर में प्रवेश न करें।
-अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो पेशेवर पेस्ट कंट्रोल की मदद लेने से न हिचकिचाएं।
Updated on:
02 Aug 2025 12:40 pm
Published on:
02 Aug 2025 11:57 am