4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 03, 2026

Delhi Gymkhana Club Dress Code: चप्पल या शॉर्ट्स पहन कर नहीं कर सकते फॉर्मल लंच या डिनर

Delhi Gymkhana Club Dress Code: सोशल मीडिया के कारण जिमखाना इन दिनों अपने बंद होने के नोटिस की वजह से चर्चा में है। लेकिन आज की हमारी इस स्टोरी में हम आपको जिमखाना के अलग-अलग हिस्सों में लागू 'ड्रेस कोड' के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए, जानते हैं।

Gymkhana,Delhi Gymkhana Club Dress Code

जिमखाना क्लब ड्रेस कोड| image credit- delhigymkhana

Gymkhana Club Dress Regulation: राजधानी दिल्ली के लुटियंस इलाके में स्थित जिमखाना क्लब (Delhi Gymkhana Club) आजकल सुर्खियों में है, क्योंकि सरकार क्लब को दी गई जमीन वापस ले रही है। करीब 113 साल पुराना और 27.3 एकड़ में फैला यह क्लब अपनी अलग पहचान रखता है। जानते हैं, क्लब के अलग-अलग हिस्सों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड के बारे में।

डाइनिंग एरिया और लाइब्रेरी के लिए ड्रेस कोड

जिमखाना (Delhi Gymkhana Club) के डाइनिंग एरिया और लाइब्रेरी जैसी जगहों में लाउंज सूट, जोधपुरी कोट, या बंद गला जैसे फॉर्मल कपड़े पहन सकते हैं। वहीं अगर आप शर्ट पहन रहे हैं, तो ध्यान रखें कि वह कॉलर वाली हो और उसे पैंट के अंदर इन कर के पहनें। इसके अलावा अगर आप भारतीय कपड़े पहनना पसंद करते हैं, तो अचकन के साथ चूड़ीदार, धोती-कुर्ता या सलवार-कमीज पहन सकते हैं। वहीं कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट और सर्दियों में जैकेट के साथ पोलो नेक स्वेटर पहने सकते हैं।

डांस फ्लोर और विशेष अवसर के लिए

डांस फ्लोर या न्यू ईयर, क्रिसमस जैसे खास मौकों पर के लिए ड्रेसिंग एकदम परफेक्ट फॉर्मल लुक में होनी चाहिए। इसके लिए टाई के साथ सूट या कॉम्बिनेशन, या फिर बंद गला या जोधपुरी कोट-पैंट पहन सकते हैं। अगर आप शर्ट और पैंट पहन रहे हैं, तो शर्ट कॉलर वाली होनी चाहिए और उसे पैंट के अंदर इन करना होगा।

कश्मीर लॉन और अन्य स्थानों के लिए

कश्मीर लॉन, रोज गार्डन, सीसीडी या पब जैसी जगहों पर खेल वाले कपड़े पहनने की छूट है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्मल लंच या डिनर के समय चप्पल या शॉर्ट्स पहनना यहां मना है।

खेल, जिम और स्विमिंग पूल

जिमखाना में टेनिस या स्क्वाश के लिए मुख्य रूप से सफेद कॉलर वाली टी-शर्ट, सफेद मोजे टेनिस या नॉन-मार्किंग स्क्वाश जूते के साथ पहनने होते हैं। वहीं सर्दियों में टी-शर्ट के ऊपर सफेद स्वेटर पहन सकते हैं। स्विमिंग पूल में स्विमिंग सूट और हेड-गियर पहनना अनिवार्य है। वहीं हेल्थ क्लब में टी-शर्ट, शॉर्ट्स या ट्रैक पैंट पहनना होता है।

जिमखाना के अंदर वर्जित पहनावा

क्लब की मुख्य बिल्डिंग के अंदर सिर पर टोपी, कैप या पटका पहनने की मनाही है। लेकिन सर्दियों में ऊनी टोपी लगाने की इजाजत है। वहीं कपड़ों में शॉर्ट्स, थ्री-फोर्थ्स, टाइट्स या स्पोर्ट्स वाले कपड़े पहनना भी यहां मना है। ऐसी टी-शर्ट या शर्ट पहनने की मनाही है, जिन पर कोई स्लोगन या तस्वीरें छपी हों। बिना कॉलर वाली टी-शर्ट, फटी हुई (डिस्ट्रैस्ड) जींस या कार्गो पैंट्स पहनना भी अलाउड नहीं है।

कपड़ों के अलावा पीछे से खुली या रबर के फुटवियर भी पहनना यहां मना है। इसके साथ ही, बिना मोजों के जूते, स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स, बच्चों वाले जूते या कैनवस शूज पहनकर अंदर जाना भी वर्जित है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें