Most Unfaithful Country: आज नेशनल गर्लफ्रेंड डे (National Girlfriends Day 2025) है, और ऐसे दिन पर अगर रिश्तों की बात हो रही है, तो वफादारी और बेवफाई का जिक्र होना भी लाजमी है। हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसने रिश्तों की हकीकत को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।
एश्ले मैडीसन नाम की एक मशहूर मैरिड डेटिंग ने फरवरी-मार्च 2025 के बीच एक सर्वे कराया। इस सर्वे में 13,508 लोगों से कुछ सवाल पूछे गए, जिनमें से 4,517 लोगों ने ये माना कि उन्होंने अपने पार्टनर को धोखा दिया है। सबसे हैरानी की बात ये तो ये है कि भारत और ब्राजील दोनों देशों में 53% लोगों ने खुद ये माना कि उन्होंने अफेयर किया है।
भारत को हमेशा से पारिवारिक और रिश्तों को निभाने वाला देश माना जाता रहा है। लेकिन ये रिपोर्ट दिखाती है कि अब चीजें बदल रही हैं। रिश्तों में इमोशनल दूरी बढ़ रही है, अब लोग सच्चे प्यार से ज़्यादा वो चीज ढूंढ रहे हैं जो थ्रिल या नया एहसास दे, चाहे वो शादी के बाहर ही क्यों न हो।
सर्वे में बताया गया कि 56% भारतीयों को अपनी नौकरी अपने रिश्ते से ज्यादा पसंद है। वहीं सिर्फ 33% लोग अपने रिश्ते में सच में खुश हैं, और उनमें से भी महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा (25%) मानता है कि वो सिर्फ निभा रही हैं। पुरुषों में तो ये आंकड़ा लगभग 49% है।
इस रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि 35% लोगों के अफेयर एक साल से भी ज्यादा चलते हैं। महिलाएं इस मामले में पुरुषों से आगे हैं। डेटा के मुताबिक 56% महिलाएं और 34% पुरुषों के लंबे अफेयर है।
इतना ही नहीं 2020 में ग्लीडेन नाम की एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप ने बताया था कि बेंगलुरु से सबसे ज्यादा लोग उनके प्लेटफार्म पर जुड़े थे। लगभग 1.35 लाख यूजर, जिनमें से 43,200 महिलाएं थीं।
Updated on:
01 Aug 2025 12:25 pm
Published on:
01 Aug 2025 11:45 am