29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Mar 30, 2026

Coffee Effects on Skin: सुबह खाली पेट कॉफी पीना पड़ सकता है भारी, स्किन और सेहत दोनों को होगा नुकसान

Coffee Effects on Skin: ज्यादा कॉफी पीने से चेहरे की चमक खो सकती है और पिंपल्स बढ़ सकते हैं। जानिए स्किन पर कॉफी के फायदे और नुकसान के साथ बचाव के आसान तरीके।

ज्यादा कॉफी पीने के नुकसान

Coffee side effects on skin (source:AI)

Coffee Effects on Skin: ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत गरम कॉफी के साथ होती है। नींद उड़ानी हो या ऑफिस के काम का स्ट्रेस कम करना हो, कॉफी सब के लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा बन चुकी है। लेकिन कभी-कभी आपकी यही पसंद आपके चेहरे की खूबसूरती के लिए दुश्मन भी बन सकती है। हां, अगर आप जरुरत से ज्यादा कॉफी पीते हैं, तो यह आपकी स्किन का ग्लो छीन सकती है और चेहरे पर दाने या झुर्रियां पैदा कर सकती है।

कॉफी क्यों करता है नुकसान?

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन तब जब आप इसे लिमिट में पिएं। अगर आप दिन भर में 1 या 2 कप कॉफी पीते हैं, तो यह आपकी स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से बचाती है और चेहरे की सूजन कम करती है। लेकिन जैसे ही इसकी मात्रा बढ़ती है, स्किन पर इसका बुरा असर दिखना शुरू हो जाता है।

ज्यादा कॉफी पीने से स्किन को होने वाले नुकसान

  • ज्यादा कैफीन शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ा देता है। जब शरीर में स्ट्रेस बढ़ता है, तो स्किन ज्यादा तेल (सीबम) बनाने लगती है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने निकलने लगते हैं।
  • कॉफी शरीर का पानी सोख लेती है। अगर आप पानी कम पिएंगे और कॉफी ज्यादा, तो चेहरा एकदम सूखा-सूखा और थका हुआ नजर आएगा।
  • बहुत ज्यादा कॉफी पीने से स्किन की चमक फीकी पड़ जाती है। चेहरे पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां समय से पहले दिखने लगती हैं, जिससे आप उम्र से बड़े लग सकते हैं।
  • ज्यादा कॉफी पीने वालों की स्किन धूप में जल्दी जलने लगती है और चेहरे पर काले निशान पड़ सकते हैं।

कॉफी पीने का सही तरीका जानेंगे तो मिलेंगे फायदे

  • कॉफी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
  • आंखों के नीचे की सूजन या पफीनेस को कम करने में कॉफी काफी मददगार है।
  • कॉफी पाउडर का इस्तेमाल अगर स्क्रब की तरह किया जाए, तो यह चेहरे की डेड स्किन हटाकर उसे सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।

कॉफी पीते वक्त इन खास बातों का ध्यान रखें

  • कॉफी में बहुत ज्यादा चीनी, क्रीम या दूध डालते हैं, तो यह स्किन का ग्लो बिगाड़ सकती है। ब्लैक कॉफी पीना सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
  • सुबह-सुबह खाली पेट कॉफी पीना एसिडिटी बना सकता है। पहले कुछ खाएं, फिर कॉफी पिएं।
  • एक कप कॉफी पी रहे हैं, तो कम से कम दो गिलास सादा पानी जरूर पिएं ताकि शरीर में नमी बनी रहे।
  • सस्ती कॉफी के बजाय अच्छी और शुद्ध कॉफी चुनें।
  • अगर आप कॉफी पीते हैं, तो बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं ताकि धूप आपकी स्किन को नुकसान न पहुंचा सके।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें