
World’s Most Expensive Chocolate|फोटो सोर्स – Freepik
Chocolate Day: चॉकलेट डे पर आमतौर पर लोग अपने प्यार का इजहार मीठी-सी चॉकलेट से करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ₹60,000 की एक छोटी-सी चॉकलेट के बारे में सोचा है? सुनने में अजीब लग सकता है, मगर दुनिया में ऐसी लग्जरी चॉकलेट मौजूद है जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। आखिर इसमें ऐसा क्या खास होता है क्या यह सिर्फ अमीरों का शौक है या सच में स्वाद, क्वालिटी और एक्सक्लूसिविटी का अनोखा मेल? Chocolate Day के मौके पर जानते हैं इस दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट के पीछे की दिलचस्प कहानी।
बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चॉकलेट्स में शुगर, फ्लेवर और कई तरह के केमिकल्स होते हैं। वहीं क्राफ्ट चॉकलेट सिर्फ दो चीजों से बनती है काकाओ और केन शुगर।इसका स्वाद नकली नहीं होता, बल्कि काकाओ बीन्स के असली फ्लेवर से आता है, जैसे अच्छी कॉफी या वाइन में होता है।
To’ak की चॉकलेट इक्वाडोर के मनाबी इलाके में उगाए गए काकाओ से बनती है। यह इलाका काकाओ के लिए बहुत खास माना जाता है। यहां की मिट्टी और मौसम काकाओ को अलग स्वाद देते हैं।यहां सिंचाई नहीं की जाती, जिससे हर साल की फसल का स्वाद थोड़ा अलग होता है।
इस चॉकलेट के लिए काकाओ सिर्फ 14 छोटे फार्म्स से लिया जाता है। इस्तेमाल होती है 100% नेशनल किस्म, जो अब बहुत कम बची है। हर बीन्स को कई बार हाथ से छांटा जाता है, ताकि सिर्फ बेहतरीन क्वालिटी ही चुनी जाए।
To’ak की कुछ चॉकलेट्स को व्हिस्की, बॉर्बन या कॉन्यैक के पीपों में महीनों और सालों तक रखा जाता है। इससे चॉकलेट का स्वाद और खुशबू और गहरी हो जाती है।कुछ बार्स को तीन साल तक एज किया जाता है।
To’ak की सबसे महंगी Art Series चॉकलेट मशहूर कलाकार ओसवाल्डो गुआयसामिन को समर्पित है।यह लकड़ी के खास बॉक्स में आती है, साथ में लकड़ी की चिमटी और कलाकार की ड्रॉइंग भी मिलती है।
इस चॉकलेट में शहद, टॉफी, तंबाकू, फल और लकड़ी जैसे फ्लेवर महसूस होते हैं। यह एक बार खाकर खत्म करने वाली चॉकलेट नहीं, बल्कि धीरे-धीरे महसूस करने का अनुभव है।इसकी कीमत सिर्फ चॉकलेट की नहीं, बल्कि मेहनत, कला और पूरे अनुभव की होती है।
Updated on:
07 Feb 2026 05:00 pm
Published on:
07 Feb 2026 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
