6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Red Rice Benefits: सफेद चावल छोड़िए! रक्ता राइस खाइए, फायदे जानकर दंग रह जाएंगे!

Organic Red Rice Benefits: अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने लॉन्च किया रक्ता रेड राइस। जानिए क्यों यह लाल चावल गर्मियों के लिए है बेस्ट और कैसे यह आपकी सेहत बदल सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 06, 2026

तवांग का रक्ता ऑर्गेनिक रेड राइस

benefits of eating red rice in summers (source: gemini)

Organic Red Rice Benefits: गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को हल्के और ताकत देने वाली डाइट की जरूरत होती है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने हाल ही में तवांग के खास रक्ता ऑर्गेनिक रेड राइस को लॉन्च किया है। यह सिर्फ चावल नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। जहां सफेद चावल खाने से सुस्ती और शुगर बढ़ने का डर रहता है, वहीं यह लाल चावल गर्मियों में आपकी एनर्जी बनाए रखता है। चलिए जानते हैं कि पहाड़ों में उगने वाला इस चावल के बारे में।

क्या है यह रक्ता रेड राइस?

यह खास लाल चावल अरुणाचल के तवांग जिले में मोनपा समुदाय सदियों से उगाता है। इसका लाल रंग किसी मिलावट से नहीं, बल्कि एक नेचुरल पिगमेंट एंथोसायनिन (Anthocyanins) की वजह से होता है। इसे अनपॉलिश्ड राइस भी कहते हैं, जिसका मतलब है कि इसके ऊपर की पौष्टिक परत हटाई नहीं जाती।

गर्मियों में क्यों है यह बेस्ट?

पचने में आसान: यह पेट पर भारी नहीं पड़ता और आपको दिनभर एक्टिव रखता है।
नेचुरल कूलेंट: होल ग्रेन होने के कारण यह बॉडी के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल में रखता है।

सेहत के लिए अच्छा क्यों है?

  • भरपूर फाइबर: सफेद चावल के मुकाबले इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है। यह आपके डाइजेशन को सुधारता है और कब्ज को भी ठीक कर देता है।
  • डायबिटीज में राहत: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यानी इसे खाने के बाद आपका शुगर लेवल अचानक से बढ़त नहीं है।
  • कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं।
  • मिनरल्स से भरपूर: इसमें आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व होते हैं जो हड्डियों और खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
  • वजन घटाने में मदद: यह वजन घटाने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होते हैं।

इसे कैसे बनाएं?

इसे बनाना बेहद आसान है। आप इसे नॉर्मल चावल की तरह उबालकर खा सकते हैं, या फिर इसे पुलाव, सलाद और यहां तक कि इडली-डोसा बैटर में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। ये चबाने में क्रंची होता है, जो खाने का मजा दोगुना कर देता है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य