8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर में भीषण सड़क दुर्घटना…तीन दोस्तों की मौत, आर्टिगा कार के परखच्चे उड़े…चार अन्य गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर नेशनल हाईवे हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 28 पर रॉयल पैलेस के सामने रविवार सुबह करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया, इसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त बहुभोज कार्यक्रम से गोरखपुर लौट रहे थे। […]

2 min read
Google source verification
Up news, kushinagar

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत

कुशीनगर नेशनल हाईवे हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 28 पर रॉयल पैलेस के सामने रविवार सुबह करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया, इसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त बहुभोज कार्यक्रम से गोरखपुर लौट रहे थे।

सीएम ने हादसे पर लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

तेज रफ्तार और घना कोहरा, ट्रेलर से भिड़ी आर्टिगा

आसपास के लोगों ने बताया कि सड़क पर पहले से एक ट्रक और हाफ ट्रेलर आपस में टकराकर खड़े थे। कोहरे और तेज रफ्तार के कारण पीछे से आ रही अर्टिगा कार उन्हें देख नहीं सकी और सीधे ट्राली में जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और घायलों को कार से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक तीन युवकों की मौत हो चुकी थीं। यह हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 28 पर रॉयल पैलेस के सामने रविवार सुबह करीब 3 बजे हुआ।।

तीन की मौत, चार घायल…एक गंभीर

दुर्घटना में अहिरौली तुला दास निवासी राजू वर्मा उर्फ नितेश पुत्र कृष्ण मुरारी, अमन वर्मा पुत्र श्रवण वर्मा और हरीश वर्मा पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम के रूप में हुई है। तीनों आपस में पाटीदार थे और एक ही गांव के रहने वाले थे।घायलों में मुकेश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा, शैलेश वर्मा पुत्र अशोक वर्मा, सूरज वर्मा पुत्र राजू वर्मा और विकास वर्मा घायल हुए हैं।

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हाटा कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और चार घायल हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र के एनएच-28 पर सुजुकी कार कंटेनर ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे में 7 लोग फंसे, पुलिस ने रेस्क्यू किया। 3 युवकों की मौत, 4 घायल गोरखपुर रेफर। पुलिस कार्रवाई जारी है।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग