4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुचामन शहर, Jun 04, 2026

Kuchaman City Accident: ​​​​​ट्रेलर-लग्जरी जीप की भिड़ंत, युवक की मौत, युवती सहित 3 घायल, हाईवे पर 1 घंटे तक जाम

Kuchaman City Road Accident: मेगा हाईवे पर नारायणपुरा पुलिया के पास ट्रेलर और लग्जरी जीप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kuchaman City Accident

नारायणपुरा पुलिया पर हुए हादसे के बाद मौजूद भीड़। फोटो- पत्रिका

कुचामनसिटी। मेगा हाईवे स्थित नारायणपुरा पुलिया के पास गुरुवार शाम ट्रेलर और लग्जरी जीप के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

यह वीडियो भी देखें

सूचना मिलते ही कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में लग्जरी जीप चला रहे रोहित सैनी (25) पुत्र बाबूलाल सैनी निवासी सीकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीप में सवार मोनिका प्रजापत (23) पुत्री रामअवतार निवासी सीकर, निर्मल (25) पुत्र भंवरलाल निवासी उदयपुरवाटी और सुमित (24) पुत्र बनवारी निवासी उदयपुरवाटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

डीजल टैंक फटा, सड़क पर बहा तेल

हादसे के दौरान ट्रेलर का डीजल टैंक भी फट गया, जिससे बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। सड़क पर डीजल फैलने से अन्य वाहनों के फिसलने का खतरा पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, ताकि आवागमन सामान्य हो सके। हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने पर एएसआई जगदीश दवे जाब्ते के साथ पहले अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उनके परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें