16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीडवाना में पुलिस ने दिव्यांग की इच्छा की पूरी, थाना प्रभारी ने पीठ पर बैठाकर थाने की कराई सैर

Rajasthan News: सामान्यतया समाज में लोगों के मन मस्तिष्क में पुलिस की रौबदार छवि कायम है और आमजन पुलिस थाने में कदम रखने में भी हिचकिचाता है। लेकिन डीडवाना पुलिस ने इसके ठीक उलट एक ऐसा काम किया जिसकी सराहना अब हर कोई कर रहा है।

2 min read
Google source verification
डीडवाना थाना एसएचओ राजेंद्र​ सिंह कमांडो की पीठ पर बैठे दिव्यांग नदीम, पत्रिका फोटो

डीडवाना थाना एसएचओ राजेंद्र​ सिंह कमांडो की पीठ पर बैठे दिव्यांग नदीम, पत्रिका फोटो

Rajasthan News: सामान्यतया समाज में लोगों के मन मस्तिष्क में पुलिस की रौबदार छवि कायम है और आमजन पुलिस थाने में कदम रखने में भी हिचकिचाता है। लेकिन डीडवाना पुलिस ने इसके ठीक उलट एक ऐसा काम किया जिसकी सराहना अब हर कोई कर रहा है।

दरअसल डीडवाना में एक दिव्यांग नदीम ने जीवन में कभी पुलिस थाना नहीं देखा और उससे अपनी यह इच्छा गश्त कर रहे थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो को बताई तो थाना प्रभारी ने खुद अपनी पीठ पर उसे बैठाकर पूरे पुलिस थाने की सैर कराई और पुलिस के कामकाज की भी जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों डीडवाना पुलिस थाने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो एक दिव्यांग युवक नदीम को अपनी पीठ पर बैठाए हुए हैं और इस दिव्यांग युवक नदीम को पूरे थाना परिसर की सैर करवा रहे हैं।

गांव मारवाड़ बालिया निवासी 30 वर्षीय युवक नदीम जन्म से ही दिव्यांग है। नदीम के दोनों हाथ और पैर नहीं हैं। कुछ दिनों पहले जब थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो गश्त पर थे, तब नदीम उनसे मिला और उनसे पुलिस थाना देखने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर थाना प्रभारी ने हामी भरी।

पीठ पर बैठाकर कराई सैर

नदीम पुलिस थाने में कामकाज कैसे होता है यह जानने का उत्सुक था। नदीम की इस इच्छा को पूरा करने के लिए थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने थाने पर बुलाया। नदीम खुद थाना देखने में सक्षम नहीं है तो थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने खुद उसे पीठ पर बैठाया और पूरे पुलिस थाने की सैर कराई।

थानाधिकारी ने नदीम को अपनी कुर्सी पर बैठाकर इंस्पेक्टर कैप भी पहनाई। इस दौरान उन्होंने नदीम को थाना परिसर के रिकॉर्ड रूम, कंट्रोल रूम, एचएम ऑफिस, शस्त्रागार, हवालात, बैरक, मेस, मालखाने का भ्रमण करवाया और पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।

जयपुर में पुलिस ने जीता दिल

बीते माह जयपुर में REET परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कठिनाई होने पर ब्रह्मपुरी पुलिस थाने के कांस्टेबल सीताराम ने दिव्यांग को गोद में उठाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों ने कांस्टेबल के इस कार्य की सराहना की।