12 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

​शिक्षा नगरी कोटा को ग्रीन बनाने का जज्बा, एक ही दिन में लगा दिए 525 पौधे

कोटा. ​शिक्षा नगरी कोटा को ग्रीन बनाने के लिए शहरवासियों ने जज्बा दिखाया। वि​भिन्न संस्थाओं की ओर से एक ही दिन में सवा 500 से अ​धिक पौधे लगा दिए।

कोटा

Hemant Sharma

Aug 12, 2025

स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हुए।

कोटा. ​शिक्षा नगरी कोटा को ग्रीन बनाने के लिए शहरवासियों ने जज्बा दिखाया। वि​भिन्न संस्थाओं की ओर से एक ही दिन में सवा 500 से अ​धिक पौधे लगा दिए।

शहर में गुमानपुरा स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल (मल्टी परपज) परिसर में ग्रीन कोटा पत्रिका अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। स्व.विमला कपूर ग्रीन फाउंडेशन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। विद्या के मंदिर में पहले पौधों का पूजन किया, फिर मां का स्मरण कर पौधे लगाए गए। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पांच सौ पौधों का लक्ष्य तय करते हुए पहले दिन विभिन्न प्रजातियों के 278 पौधे रोप दिए। अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी सहयोगी बने। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ही शहर में ऑक्सीजोन बनेंगे जो शहर की आबोहवा को स्वच्छ रखने में मददगार बनेंगे।

पहले से तैयारी

यहां पौधरोपण के लिए तीन दिन पहले से ही गड्ढे खुदवा लिए थे। रविवार सुबह स्कूल परिसर में किसी ने समूह बनाकर तो कई ने अपनी पसंद के अनुसार पौधे रौपे। रघुवीर कपूर शम्मी के अनुसार परिसर के हॉकी ग्राउंड में चारों ओर नीम, पीपल, बरगद, शमी, कदम्ब, अमरुद, जामुन, आम, कनेर, गुलमोहर, इमली, अशोक समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम प्रारंभ में स्कूल के प्राचार्य राहुल शर्मा व संस्था के पदाधिकारियों ने पौधों का पूजन किया। अध्यक्ष कपूर ने मां विमला कपूर को याद करते हुए पौधरोपण किया।

पत्रिका की पहल सराहनीय

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिसिंपल राहुल शर्मा ने कहा कि पत्रिका व फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है। आज के दौर में जिस तरह से जलवायु बदल रही है, ऐसे में पौधरोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में पूर्व में लगाए गए पौधे अब बड़े हो गए हैं। सभी पौधे जब पेड़ का रूप लेंगे तो निश्चित रूप से विद्यालय परिसर ऑक्सीजोन का रूप लेगा। रघुवीर कपूर ने कहा कि ग्रीन कोटा पत्रिका अभियान, हरयाळो राजस्थान अभियान से लोगों में जागरूकता आई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां लगाए गए पौधों का संरक्षण करेंगे।

इनकी रही भागीदारी

सचिव जितेन्द्र शर्मा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी यतीश विजयवर्गीय, नयापुरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बोहरा, बिगुल जैन, स्कूल खेल संकुल प्रभारी सुनील गुप्ता, केके देव, वीरेन्द्र चौधरी, डॉ योगेश, एचएस हाड़ा, आरएस राठौर, संजीव सक्सेना, रजत देव, यश खन्ना, पूनम खन्ना, दीपा कपूर, शिव प्रकाश शर्मा, लोकेश शर्मा, भूपेंद्र कपूर, रमेश गौतम, सुनील पोकरा, मंगल कुमार, मंजू बाला खंडेलवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वाइल्डलाइफ डिवीजन कोटा और कोटा ग्रीन कम्युनिटी के संयुक्त तत्वावधान में यशोदा केसर वाटिका, अभेड़ा जैविक उद्यान परिसर में रविवार को 201 पौधे लगाए। अर्थशास्त्री डॉ. गोपाल सिंह नरूका के संयोजन में माता-पिता की स्मृति में पौधरोपण किया। आयोजक प्रणव राज सिंह खींची ने बताया कि सभी ने पर्यावरण संरक्षण व हरित विकास का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि डीसीएफ अनुराग भटनागर ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता बताई। मुख्य अतिथि भावना शर्मा ने कहा कि युवा पौधरोपण के कार्यों में सहभागिता निभाए। अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी लीना भटनागर ने कहा कि पौधरोपण धरती के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। डॉ. गोपाल सिंह नरूका, लघु उद्योग काउंसिल कोटा के अध्यक्ष एल.सी. बाहेती, डॉ. आर.सी. साहनी, यज्ञदत्त हाड़ा, वीर राघवाचार्य, हेमंत छाबड़िया, डॉ. एल.एन. शर्मा, गिरीश त्रिपाठी, डॉ. सुधींद्र श्रृंगी अन्य लोग मौजूद रहे। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।

सीएनआई चर्च परिसर में लगाए पौधे

999 पर्यावरण समिति की ओर से रविवार को पुरानी सब्जीमंडी स्थित सीएनआई चर्च परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण प्रेमियों ने 51 पौधे लगाए। अध्यक्ष संदीप भाटिया ने बताया कि मुख्य अतिथि संरक्षक तरूणकांत सोमानी व पुलिस उपाधीक्षक राजेश टेलर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति ने पौधे बड़े होने तक उनकी देखभाल का संकल्प लिया। समिति के सचिव सुनील खरबंदा ने कहा कि समिति की ओर से बाजारों में 999 पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में चर्च के पादरी प्रीतम दीप, सचिव संदीप पॉल, कोषाध्यक्ष सुनील जयसिंह, जसपाल आहलुवालिया, युसुफ सेठी, रूपनारायण शृंगी, दिनेश शर्मा, राजू साल्वी, राजू पेसवानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।