
मृतका के घर पर जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो- पत्रिका
अंता। दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा के तनाव में आकर घर में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा गुरुवार को अंग्रेजी का पेपर देकर घर लौटने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। छात्रा गत वर्ष भी दसवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण हो गई थी।
पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आड़ा ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिलने पर पुलिस एनटीपीसी हॉस्पिटल अंता पहुंची। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी अंता में तैनात सीआईएसएफ जवान दशरथ पासवान की पुत्री अंकुलित कक्षा दसवीं की छात्रा थी। उसके पिता ने रिपोर्ट दी कि उनकी पुत्री अंकुलित गुरुवार को दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर देकर करीब 12 बजे घर लौटी और एक कमरे में जाकर सो गई। उसकी मां और अन्य बच्चे दूसरे कमरे में थे।
शाम करीब 4 बजे जब उसकी मां ने कमरे का गेट खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। इस पर छोटी बच्ची और उसकी मां ने गेट को जोर से धक्का दिया। अंदर जाकर देखा तो अंकुलित पंखे से चुन्नी बांधकर फंदे पर लटकी हुई मिली। उसे तुरंत एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की मौत के बाद मां का हाल-बेहाल हो गया।
यह वीडियो भी देखें
अंता थाने के एएसआई घनश्याम नागर ने बताया कि मृत छात्रा पिछले वर्ष भी दसवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण हुई थी। ऐसे में प्रथम दृष्टया तनाव के चलते आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
Published on:
13 Feb 2026 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
