2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा, Jun 01, 2026

JEE Advanced Result 2026: शुभम कुमार बने AIR-1, टॉप-10 में 6 स्टूडेंट्स कोटा कोचिंग से, बन गया नया रिकॉर्ड

JEE AIR-1 Shubham Kumar Success Story: जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें कोटा के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में टॉप किया है। इस बार के परीक्षा परिणाम भी रिकॉर्ड तोड़ रहा।

JEE Advance Result

टॉपर शुभम कुमार और कबीर चिल्लर की फोटो: पत्रिका

JEE Advanced Result 2026 Topper: जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आज जारी कर दिया है। जिसमें कोटा के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में टॉप किया। परीक्षा परिणाम निर्धारित समय से पहले ही जारी कर दिया जिससे छात्रों में उत्साह देखने को मिला। इस साल कुल 1,79,684 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 56,880 विद्यार्थी क्वालिफाई हुए हैं यानी रिजल्ट लगभग 31.65% रहा। ऐसे में इस साल क्वालिफाई स्टूडेंट्स ने नया रिकॉर्ड बना लिया है।

पिछले वर्षों में क्वालिफाइड विद्यार्थियों के आंकड़े इस प्रकार हैं-

  • वर्ष-2026: सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या : 179694क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या तथा प्रतिशत : 56880, 31.65%
  • वर्ष-2025: सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या : 180422क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या तथा प्रतिशत : 54378, 30.01%
  • वर्ष-2024: सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या : 180200क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या तथा प्रतिशत : 48248, 26.77%
  • वर्ष-2023: सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या : 180372क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या तथा प्रतिशत : 43769, 24.26%

CRL की क्वालिफाइंग कटऑफ में बड़ा बदलाव

इस बार कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) की क्वालिफाइंग कटऑफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पिछले साल की तुलना में इसमें 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई और ये 92 अंक पर पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह परीक्षा के बढ़ते लेवल और कॉम्पिटिशन को दर्शाता है। साल 2023 से 2026 तक के आंकड़ों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन इस बार क्वालिफिकेशन परसेंट सबसे अधिक रहा।

रिजल्ट में कोटा का जलवा

इस साल जेईई एडवांस्ड 2026 में कोटा के कोचिंग छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप-3 में शुभम कुमार (AIR-1), कबीर छिल्लर (AIR-2) और जतिन चाहर (AIR-3) ने स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। टॉप-10 में कोटा कोचिंग के कुल 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स शामिल रहे जिससे एक बार फिर कोटा की शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित हुई है। कोटा कोचिंग से लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया टॉपर निकला है।

गर्ल्स कैटेगरी में भी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जहां आरोही देशपांडे ने ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर बनकर कोटा का नाम रोशन किया। इसके अलावा ऑनलाइन कोर्स के छात्र यशवर्धन ने AIR-52 हासिल किया।

परीक्षा पैटर्न और आंसर की ये रही अपडेट

जेईई एडवांस्ड 2026 की फाइनल आंसर की में किसी भी प्रश्न को बोनस अंक नहीं दिया था। केवल फिजिक्स के एक प्रश्न में एक से अधिक विकल्प सही पाए थे। जबकि केमिस्ट्री और गणित के पेपर कोई भी त्रुटि नहीं थी। AIR-1 शुभम कुमार मूल रूप से बिहार के गया के रहने वाले हैं। उन्होंने 11वीं के बाद कोटा में पढ़ाई शुरू की और डेढ़ साल की कड़ी मेहनत ये यह सफलता हासिल की। उनके पिता व्यवसायी हैं और माता गृहिणी हैं। वहीं AIR-2 कबीर छिल्लर के पिता भी आईआईटी ग्रेजुएट हैं और मां शिक्षिका हैं। उनका लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना और आगे एमआईटी जैसे संस्थानों में रिसर्च करना है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें