29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा, May 27, 2026

Kota: सिर पर पत्थर मारकर 10 साल के मासूम का मर्डर, जंगल में मिला रेलवे कर्मचारी के बेटे का शव, बिखरे पड़े थे अंग

Kota Railway Colony Murder Case: कोटा में 10 वर्षीय मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। रेलवे कर्मचारी के बेटे का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस हत्या के कारणों की हर एंगल से जांच में जुटी है।

Kota Child Murder Case

मृतक मासूम की फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime News: कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने बालक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार रात करीब 9 बजे शव बरामद कर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार रेलवे में कार्यरत करौली निवासी अमर सिंह मीणा ने सोमवार देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 10 वर्षीय बेटा मयंक मीणा दोपहर से लापता है। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की।

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कोटा के सोगरिया रोड स्थित रेलवे वर्कशॉप के सामने जंगल क्षेत्र में एक बालक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत बेहद खराब थी। पुलिस के अनुसार शव को जंगली जानवरों ने नोच दिया था जिससे शरीर के अंग इधर-उधर बिखरे पड़े मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की जानकारी ली। प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धांत श्रीवास्तव ने भी मौके का निरीक्षण किया।

सिर पर मारा भारी पत्थर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बालक की हत्या सिर पर भारी पत्थर से वार करके की गई। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया जहां जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। अधिकारी सूत्रों के अनुसार बालक की हत्या उसके साथ रहने वाले एक नाबालिग द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इलाके में हुई इस दर्दनाक वारदात से लोगों में भारी आक्रोश और शोक व्याप्त है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें