30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा, Feb 19, 2026

Kota News : पीजीसीआइएल टॉवर शिफि्टंग के लिए मुआवजा राशि के चेक किए वितरित

कोटा. कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की भूमि में आ रहे पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआइएल) के 400 केवी टॉवर्स को शिफ्ट करने को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत-जाखमुंड कार्यालय में विशेष शिविर लगाकर चेक वितरण शुरू किया गया।

कोटा विकास प्रा​धिकरण।

कोटा विकास प्रा​धिकरण। फोटो पत्रिका

Kda News : कोटा. कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की भूमि में आ रहे पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआइएल) के 400 केवी टॉवर्स को शिफ्ट करने को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत-जाखमुंड कार्यालय में विशेष शिविर लगाकर चेक वितरण शुरू किया गया। कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त ममता तिवारी के निर्देश पर जाखमुंड ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में केडीए के नायब तहसीलदार संदीप सक्सेना, कानूनगो आनन्द कुमार, भवानीशंकर कारपेंटर व प्रफुल्ल गोयल की ओर से किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरण का कार्य किया गया।

एयरपोर्ट की भूमि विद्युत लाइन (पीजीसीआइएल) को डायवर्ट कर स्थानांतरित किया जाना है। इसी क्रम में लाइन के नए रूट में उपयोग आने वाली खातेदारी भूमियों के निर्धारित मुआवजा राशि के 600 से अधिक चेक किसानों को वितरित किए जाने है। जिनमें से 85 से अधिक किसानों को चेक सौंपे जा चुके है। केडीए की विशेषाधिकारी (भूमि) मालविका त्यागी ने कहा कि प्रभावित भूमि के कोई भी खातेदार जो शिविर में नही आ सके है। वह कार्यालय समय में केडीए की भूमि अवाप्ति शाखा में दस्तावेज प्रस्तुत कर मुआवजा राशि के चेक प्राप्त कर सकते है। इससे पूर्व 4 फरवरी को भी ग्राम पंचायत कैथूदा में शिविर आयोजित कर चेक वितरित किए गए थे। नवीन रूट पर पावर लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें