30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा, Mar 13, 2026

Kota News : पीसीपीएनडीटी लिंग परीक्षण की सूचना पर मिलेगा 3 लाख का इनाम

कोटा. पीसीपीएनडीटी जिला स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को नयापुरा में आयोजित की गई। सीएमएचओ डॉ.नरेन्द्र नागर ने कहा कि बेटे की चाह में तकनीक का दुरुपयोग न हो तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिये समाज में बेटियों की महत्ता प्रचारित की जाए।

पीसीपीएनडीटी कार्यशाला

पीसीपीएनडीटी कार्यशाला

Kota News: कोटा. पीसीपीएनडीटी जिला स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को नयापुरा में आयोजित की गई। सीएमएचओ डॉ.नरेन्द्र नागर ने कहा कि बेटे की चाह में तकनीक का दुरुपयोग न हो तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिये समाज में बेटियों की महत्ता प्रचारित की जाए।

सोनोग्राफी केंद्र गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम का पूर्ण पालन सुनिश्चत करें।सीएमएचओ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बेटी जन्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। साथ ही अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन में देशभर में रोल मॉडल बनकर उभरा है। तकनीक के दुरुपयोग को रोकने के साथ ही बेटी बचाओ के लिए सरकार के साथ-साथ समुदाय की भागीदारी आवश्यक है।

अवैध लिंग परीक्षण की जानकारी पर 3 लाख का इनाम -

डीपीसी पीसीपीएनडीटी प्रमोद कंवर ने बेटी बचाओ को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश में संचालित मुखबिर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना में अवैध भ्रूण लिंग जांच करने वाले केंद्रों या व्यक्तियों की जानकारीदेकर 3 लाख रूपए की इनामी राशि पाई जा सकती है। डीपीओ नरेन्द्र वर्मा व डीएनओहारून अंसारी ने एचपी आईडी बनवाने वा इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बेटी बचाओ की शपथ भी दिलाई गई।कार्यशाला में सरकारी व निजी अस्पतालों के प्रभारी और कार्मिक तथा एनजीओ प्रतिनि​​धियों ने भाग लिया।देश में मॉडल बनकर उभर रहा प्रदेश -

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें