29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा, May 16, 2026

जेईई एडवांस्ड परीक्षा कल, 1.80 लाख से अधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल

आइआइटी रुड़की की ओर से देश की सबसे कठिनतम और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड रविवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के 222 परीक्षा शहरों में सुबह 9 से दोपहर 12 और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगी। इस वर्ष 1.80 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे।

JEE Advanced 2026 latest updates

JEE Advanced Admit Card 2026 Update (Image- Freepik)

आइआइटी रुड़की की ओर से देश की सबसे कठिनतम और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड रविवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के 222 परीक्षा शहरों में सुबह 9 से दोपहर 12 और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगी। इस वर्ष 1.80 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि दोनों परीक्षाओं के मध्य जो समय है। इसमें स्टूडेंट्स को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परीक्षा देनी है। दोपहर में पेपर से संबंधित कोई डिस्कस नहीं करें। ज्यादा दूरी पर परीक्षा केन्द्र होने की स्थिति में कोशिश करें कि अनावश्यक यात्रा नहीं करें। गर्मी अधिक होने के कारण स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। परीक्षा कोटा में चार परीक्षा केन्द्र शिवज्योति इंस्टीट्यूट रानपुर, डिजिटल डेस्क रोड नं.2, परिकलक तलवंडी और वाइबल सोल्यूशंस सुभाष नगर में होगी।

ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थी को प्रवेश पत्र के साथ कोई भी एक ओरिजनल आइडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, स्कूल आइडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी, पासपोर्ट एवं पैन कार्ड अपने साथ लेकर जाने होंगे।

स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्रों पर दिए गए बारकोड को बारकोड रीडर के माध्यम से पढ़कर परीक्षा केंद्रों के एंट्री प्वाॅइंट पर ही उन्हें परीक्षा देने के लिए लेब आवंटित कर दी जाएगी।

कंप्यूटर सिस्टम परीक्षा चालू होने से आधा घंटा पूर्व आवंटित कर दिया जाएगा, जिस पर विद्यार्थी का नाम, फोटो एवं जेईई एडवांस रोल नंबर उल्लेखित होंगे।

स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर अपना जेईई-एडवांस का रोल नंबर एवं स्वयं की जन्मतिथि पासवर्ड की भांति डालकर लॉगइन कर सकता है।

रफ वर्क के लिए स्क्रैंबल पैड दिए जाएंगे

परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पूर्व परीक्षा संबंधित दिशा निर्देश दे दिए जाएंगे। रफ वर्क करने के लिए प्रत्येक पेपर में स्क्रैंबल पैड दिए जाएंगे। जिस पर एडवांस का एप्लीकेशन नंबर एवं स्वयं का नाम लिखना होगा। स्क्रैंबल पैड को परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टूडेंट अपने साथ ले जा सकता है। एक्स्ट्रा स्क्रैंबल पैड नहीं दिया जाएगा।

इसकी अनुमति नहीं

परीक्षा में स्वयं का पेन एवं पेंसिल ले जाने होंगे। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा के दौरान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज आदि पहन के नहीं जाने की सलाह दी गई है।

टेस्ट सेंटर देगा स्क्राइब

प्रवेश पत्र में दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की गई है। इसके अनुसार जो स्टूडेंट्स लिखने-पढ़ने में असमर्थ हैं, उन्हें स्क्राइब की सुविधा टेस्ट सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा दी जाएगी। स्क्राइब का आवंटन पैनल के माध्यम से होगा। साथ ही, इन सभी स्टूडेंट्स को दोनों परीक्षाओं के लिए 1 घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा। स्क्राइब के लिए उन स्टूडेंट्स को परीक्षा से एक दिन पूर्व आवंटित सेंटर पर संपर्क करना होगा।

21 मई को जारी की जाएगी रेकॉर्डेड रेस्पांस शीट्स

21 मई को विद्यार्थियों की रेकॉर्डेड रेस्पांस शीट्स जारी कर दी जाएगी। प्रोविजनल उत्तर तालिकाएं 25 मई को सुबह 10 बजे जारी होगी। आपत्तियां दर्ज करने की समय सीमा 25 मई सुबह 10 बजे से 26 मई शाम 5 बजे तक रहेगा। फाइनल उत्तर तालिकाओं, परीक्षा परिणाम/ऑल इंडिया रैंक्स 1 जून सुबह 10 बजे जारी होगा। जोसा काउंसलिंग 2 जून से संभावित है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें