14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Gold-Silver Price: लगातार दूसरे दिन गिरे सोने-चांदी के भाव, 11000 रुपए सस्ती हुई चांदी, जानें सर्राफा मार्केट का लेटेस्ट हाल

Kota Sarafa Bazar: कोटा सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन भी सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 11 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 2.49 लाख पर पहुंच गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 14, 2026

gold silver price

प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Gold-Silver Rates: कोटा सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन भी सोने और चांदी के भावों में गिरावट रही। चांदी के भाव 11000 रुपए की गिरावट के साथ प्रति किलो 249000 रहे। जेवराती सोने के भाव 2000 रुपए की गिरावट के बाद 157500 प्रति 10 ग्राम पर आ गए। शुद्ध सोने के भाव 158300 हो गए।

गोल्ड कैरेट भाव


गोल्ड (24 k) (99.5): 157600
गोल्ड (22 k) : 145926
गोल्ड (20 k) : 137043
गोल्ड (18 k) : 126080
गोल्ड (14 k) : 110986

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

कोटा मंडी भाव: सोयाबीन तेज, चना, उड़द व धनिया मंदा

कोटा भामाशाहमंडी में शुक्रवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 60000 कट्टे की रही। सोयाबीन 100 रुपए तेज रहा। चना 50, उड़द 100, धनिया 150 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 500 कट्टे की आवक रही। भाव पुराना लहसुन 3000 से 8000 रहे। नया लहसुन 3500 से 10500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। किराना बाजार में मूंगफली तेलों में मामूली गिरावट रही।

भाव इस प्रकार रहे: गेहूं 2351 से 2425, धान सुगन्धा 2800 से 3201, धान (1509) 3000 से 3761, धान (1847) 3200 से 3701, धान (1718-1885) 3700 से 4250, धान (पूसा-1) 3800 से 4100, धान (1401-1846) 3800 से 4200, धान दागी 1500 से 3000, सोयाबीन 4000 से 5451, सरसों 6200 से 6750, सरसों नई 5500 से 6750, अलसी 6000 से 6700, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1550, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 8500, मैथी 4000 से 5300, धनिया बादामी 7500 से 8800, धनिया ईगल 9200 से 9500, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8200, चना देशी 4700 से 5151, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5251, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2460, चंबल 2420, सदाबहार 2280, लोकल रिफाइंड 2190, दीप ज्योति 2300, सरसों स्वास्तिक 2610, अलसी 2460 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 3090, कोटा स्वास्तिक 2710, सोना सिक्का 2970, कटारिया गोल्ड 2730 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी : स्कूटर 1890, अशोका 1890 रुपए प्रतिटिन। चीनी : 4180 से 4240 प्रति क्विंटल रहे। देसी घी: मिल्क फूड 9500, कोटा फ्रेश 8800, पारस 9380, नोवा 9350, अमूल 9800, मधुसूदन 9750 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल: बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8300-8700, मोगर 9200-9600, चना दाल 6500-6700, तुअर दाल 84000-11600 क्विंटल रहा।