6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भावों में जबरदस्त गिरावट, 22000 रुपए गिरे चांदी के भाव, जानें 24 कैरेट से 14 कैरेट तक की गोल्ड रेट

Sarafa Market Update: सोने व चांदी के भावों में गिरावट आई। चांदी के भाव 22000 की कमी के साथ 268000 रुपए प्रति किग्रा रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 06, 2026

Gold and Silver Rate

Gold and Silver Rate (Photo Source - Patrika)

Gold-Silver Price Drop: कोटा के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी के भावों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम में सबसे ज्यादा कमी आई है। कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी के भाव 22000 रुपए घटकर 2 लाख 68 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

वहीं सोने के भावों में भी गिरावट दर्ज की गई। जेवराती सोना 6500 रुपए सस्ता होकर 1 लाख 63 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुद्ध सोने के भाव 1 लाख 64 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में कमी के कारण स्थानीय बाजार में भी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

अलग-अलग कैरेट के सोने के ये रहे भाव

कोटा सर्राफा बाजार में गुरुवार को अलग-अलग कैरेट के सोने के भाव इस प्रकार रहे। 24 कैरेट (99.5) सोना 1 लाख 63 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 389 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

इसके अलावा 20 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 174 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 18 कैरेट सोना 1 लाख 30 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 14 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 15 हजार 141 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया गया।

खरीदारी के लिए अनुकूल समय

सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि सोने और चांदी के भावों में आई गिरावट के चलते ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका बन सकता है। खासतौर पर शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए लोग इस समय सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।