10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Gold-Silver Rate Today: चांदी ने पकड़ी रफ्तार, सोने के गिरे दाम, जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट

Silver Price Hike: कोटा सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी के दाम में करीब 2000 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने के कुछ कैरेट में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 10, 2026

Gold Price Rise India, Silver Price Surge India, Gold Rate Today Rajasthan, Silver Rate Today India, Jodhpur Sarafa Market News, Precious Metal Price Increase, Gold Silver Market Trend, Domestic LPG Cylinder Price Hike, LPG Gas Cylinder Price India, Household Gas Cylinder Cost, LPG Price Update India, Cooking Gas Price Increase, India Gold Silver Market News, Rajasthan Gold Silver Rates, LPG Cylinder Price Change India

फाइल फोटो- पत्रिका

Sarafa Market Update: कोटा शहर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है वहीं सोने के कुछ कैरेट में हल्की गिरावट आई है। भाव में बदलाव के बाद बाजार में खरीद-बिक्री को लेकर ग्राहकों और व्यापारियों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं।

चांदी 2000 रुपए महंगी

ताजा भाव के अनुसार चांदी का भाव बढ़कर 2 लाख 74 हजार रुपए प्रति किलो हो गया है। पहले चांदी का भाव करीब 2 लाख 72 हजार रुपए के आसपास चल रहा था। ऐसे में चांदी के दाम में करीब 2000 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की है।

जानें 24 कैरेट सोने का भाव

सोने के अलग-अलग कैरेट के दाम भी जारी किए हैं। 24 कैरेट सोना (99.5) का भाव 1 लाख 62 हजार रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया। इसके अलावा केटबरी सोना 1 लाख 62 हजार 100 रुपए और शुद्ध सोना 1 लाख 62 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

सोने के अन्य कैरेट की बात करें तो 22 कैरेट सोना 1 लाख 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इसी तरह 20 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 870 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया। 18 कैरेट सोना 1 लाख 29 हजार 600 रुपए और 14 कैरेट सोना 1 लाख 14 हजार 85 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव से बिक रहा है।

सोना-चांदी की बढ़ी डिमांड

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में हो रहे बदलाव और मांग के आधार पर स्थानीय बाजार में भी भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शादियां होने के कारण इनदिनों में सोने-चांदी की खरीदारी में लोगों की रुचि बढ़ी है जिससे बाजार में भी रौनक बनी हुई है।