
नए एयरपोर्ट के फोटो: AI
Kota-Bundi Greenfield Airport: हाडौती संभाग के लिए महत्वपूर्ण कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की उपस्थिति में शंभूपुरा स्थित न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट स्थल पर होगा। साथ ही, संभाग के लिए महत्वाकांक्षी नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना तथा परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल होंगे।
कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण 1507 करोड़ की लागत से होगा। इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के तहत 1000 यात्री क्षमता होगी। इसमें 20,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला टर्मिनल होगा, 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार होगा। साथ ही, ए-321 श्रेणी के विमानों की पार्किंग के लिए बनेंगे। 7 एप्रन बे भी बनाए जाएंगे।
Updated on:
06 Mar 2026 01:34 pm
Published on:
06 Mar 2026 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
