कोरबा, May 29, 2026

एक बच्चे की मां युवक संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला और युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद इलाके में माहौल गर्मा गया। बताया जा रहा है कि महिला एक बच्चे की मां है और उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदा बस्ती का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ बस्ती में रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के घर एक युवक का लगातार आना-जाना था, जिससे बस्ती के लोग पहले से नाराज थे। गुरुवार को भी युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा था। कुछ देर बाद इलाके के एक व्यक्ति को शक हुआ, जिसके बाद वह मोबाइल का कैमरा ऑन कर घर की तरफ पहुंचा। आरोप है कि कमरे के अंदर महिला और युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद बस्ती में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था और कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। लोगों का कहना है कि विरोध करने पर महिला गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाती थी। इसी वजह से अब बस्ती के लोग महिला को इलाके से हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है।
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। वहीं मामले को लेकर सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
मौके से युवक की बाइक बरामद की गई है और वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
Updated on: 29 May 2026 01:23 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।