4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा, Jun 03, 2026

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

Road Accident: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसे से तीन लोगों की जान चली गई है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Chhattisgarh Accident

भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत (Photo AI)

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh Accident: हाथी खड़ी ट्रक से टकराई छोटा हाथी

पहली घटना पाली थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां ​बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग NH 130 पर मुनगाडीह के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में​ छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत

दूसरी घटना ​पाली थाना अंतर्गत से आई है। जहां दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस ​हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई. दूसरे का पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

ओवर ब्रिज में घटना

तीसरी घटना पाली थाना के डूमरकछार ओवर ब्रिज हाईवे में घटना सामने आई है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इस बाइक सवार युवक अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी सड़क हादसे में हो चुकी है 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गईहैं। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों की बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन अलग अलग हादसे कोरबा जिले में हुई है। वहीं हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें