12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder Case: पहले मेहमानों के साथ पी शराब, फिर डंडे से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, जानें वजह

Murder Case: आरोपी पति ने पहले मेहमानों के साथ शराब पी और मुर्गा-भात खाया, इसके बाद गुस्से में आकर अपनी पत्नी की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।

2 min read
Google source verification
आरोपी पति गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

आरोपी पति गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Murder Case: कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी पति ने पहले मेहमानों के साथ शराब पी और मुर्गा-भात खाया, इसके बाद गुस्से में आकर अपनी पत्नी की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उसने पत्नी का सिर दीवार पर भी पटक दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल महिला की देर रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

जानें पूरा मामला

मामला जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम साजाकछार सारिसमार का है। यहां रहने वाले 37 वर्षीय राजूलाल कुजूर ने सोमवार को घर में मुर्गा-भात बनवाया था और खाने के लिए अपने भतीजे नन्नु कुजूर समेत कुछ मेहमानों को बुलाया था। रात करीब 9 बजे तक घर में खाना-पीना चलता रहा। इस दौरान मेहमानों ने मिलकर कोसना नामक देसी शराब का भी सेवन किया। बाद में सभी मेहमान अपने-अपने घर चले गए।

मेहमानों के जाने के बाद राजूलाल और उसकी पत्नी उर्मिला बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर राजूलाल ने घर में रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने उर्मिला बाई का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय घर में ही सो गया। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के अभाव में रात करीब तीन बजे दम तोड़ दिया। मंगलवार तड़के भतीजे नन्नु को घटना की जानकारी हुई। उसने तुरंत थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतका के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले, वहीं दीवार पर भी खून के धब्बे पाए गए। पुलिस ने आरोपी राजूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को घर आए एक मेहमान से बात करते देख उस पर शक किया। इसी शक के चलते उसने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।