30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव, May 19, 2026

BREAKING: छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली-यूपी के 7 आरोपी गिरफ्तार

Kondagaon Crime News: बीमा क्लेम के नाम पर 29 लाख की ठगी के मामले में कोंडागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली-यूपी के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है..

kondagaon police

कोंडागांव पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया ( Photo - Patrika )

Kondagaon Crime News: बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर की गई धोखाधड़ी के मामले में कोंडागांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी कपिल चंद्रा ने कहा कि, फरसगांव निवासी एक व्यक्ति से करीब 29.69 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आने के बाद। ( Cyber Fraud ) उच्चधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही शुरू की गई, और अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फरसगांव पुलिस व सायबर की टीम दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Kondagaon Crime News: फर्जी दस्तावेज भेजकर पीड़ित का जीता भरोसा

पुलिस के मुताबिक, फरसगांव निवासी शंकरलाल राणा को नवंबर 2025 में फोन कर खुद को बीमा लोकपाल परिषद का एजेंट बताया गया। आरोपियों ने कहा कि, उनके बीएसई स्टॉक एक्सचेंज में जमा 7.17 लाख रुपए का फंड क्लेम होना है। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई।आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज भेजकर पीड़ित का भरोसा जीता और करीब दो से ढाई माह में अलग-अलग किश्तों में 29 लाख 69 हजार 673 रुपए ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के आधार पर फरसगांव थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दिल्ली में 10 दिन डेरा डालकर पकड़ा गिरोह

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी फरसगांव अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच के बाद पुलिस टीम करीब 10 दिन तक दिल्ली में रहकर आरोपियों की तलाश करती रही। इसके बाद दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करता था। आरोपी मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और बैंक खातों की जानकारी बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करते थे। ठगी की रकम अलग-अलग एटीएम से निकालकर मुख्य आरोपी तक पहुंचाई जाती थी।

मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य आरोपी राजा हुसैन पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी कीपैड मोबाइल, फर्जी सिम और लगातार लोकेशन बदलने जैसी तरकीबों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने पहली बार गिरोह के मुख्य साजिशकर्ता और मेन कॉलर को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी-

इसरार अहमद, संगम विहार दिल्ली, आकिल, बरेली (हाल निवासी संगम विहार दिल्ली),शिवम गुप्ता, संगम विहार दिल्ली, नितिन कुमार त्यागी, गाजियाबाद, राजा हुसैन, नई दिल्ली,तरुण कौशिक, रोहतास नगर दिल्ली, प्रदीप बघेल, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें