
मंदिर में हजारों दीपकों की रोशनी को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। फोटो पत्रिका
खरगोन. महेश्वर तहसील के वृंदावन ग्राम चोली (देवगढ़ चोली) में विराजित ठाकुर राधाविनोद बिहारी महाराज का द्वादश पाट महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हुआ। 17 तक चलने वाले इस महोत्सव के शुभारंभ पर राधा प्रेम सरोवर, प्राचीन गौरी सोमनाथ मंदिर एवं मंदिर परिसर को हजारों दीपों से सजाया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरा परिसर दमक उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर पुण्य लाभ लिया। महोत्सव में वृंदावन के संत अलबेली शरण महाराज का विशेष सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। उनके आगमन पर ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा, शोभायात्रा के साथ स्वागत किया। कुंज बिहारी हरिदास के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
महोत्सव के पहले दिन पाट महोत्सव, बधाई गायन, समाज गायन, दीप महोत्सव मनाया गया। सोमवार से अखंड नाम संकीर्तन की शुरुआत हुई जो 9 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को मंडलेश्वर नर्मदा घाट पर नौका विहार लीला सुबह 8 बजे से होगी। 12 से 16 फरवरी तक रामलीला मैदान चोली में सुबह 9 बजे से भक्तमाल कथा होगी। 12 से 15 फरवरी तक रासलीला का आयोजन इसी मैदान पर होगा। 16 फरवरी को रात 8 बजे से भजन संध्या, 17 फरवरी को महाप्रसादी एवं भंडारा ेके साथ महोत्सव का समापन होगा।
महोत्सव के दौरान वृंदावन की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्रीराम शर्मा की रास मंडली रासलीला का मंचन करेगी। महोत्सव का आयोजन स्वामी हरिदास रसिक भक्ति मंडल एवं ग्रामवासियों के सहयोग से हो रहा है। इसे पूरे आयोजन में दूर.दराज से श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन, सत्संग और धार्मिक आयोजनों में सहभागी बन रहे हैं।
Updated on:
03 Feb 2026 12:10 pm
Published on:
03 Feb 2026 10:45 am

बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
